jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आईएमएस लॉ कॉलेज में एससीसी ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आईएमएस लॉ कॉलेज में एससीसी ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

आईएमएस लॉ कॉलेज में एससीसी ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 6:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज, नोएडा के विधि विभाग द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों के लिए एससीसी ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में एससीसी ऑनलाइन के वाइस प्रेसिडेंट संजय कपूर ने बतौर विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी कानूनी शोध की तकनीकों एवं व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल कानूनी शोध संसाधनों के प्रभावी उपयोग, उन्नत सर्च तकनीकों तथा कानूनी शोध को अधिक व्यवस्थित, सटीक एवं समयबद्ध बनाने के तरीकों की जानकारी प्रदान करना था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रशिक्षण सत्र के दौरान संजय कपूर ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से एससीसी ऑनलाइन के विभिन्न टूल्स एवं फीचर्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने केस लॉ, जर्नल, कानून एवं कानूनी टिप्पणियों को प्रभावी ढंग से खोजने तथा शोध कार्य में प्रासंगिक कानूनी प्राधिकारों की पहचान करने की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल कानूनी डेटाबेस का प्रभावी उपयोग विद्यार्थियों के अकादमिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने छात्रों को असाइनमेंट, अकादमिक लेखन, कक्षा की तैयारी, शोध पत्र तैयार करने तथा भविष्य के पेशेवर कानूनी कार्यों में डिजिटल कानूनी संसाधनों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बेहतर एवं सटीक कानूनी शोध के लिए विभिन्न सर्च स्ट्रेटेजी और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के तरीके बताए गए।

इस अवसर पर आईएमएस लॉ कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने कहा कि वर्तमान समय में कानून के क्षेत्र में डिजिटल रिसर्च की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों एवं शिक्षकों को एससीसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, सर्च तकनीक एवं कानूनी शोध की विभिन्न रणनीतियों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई, जो उनके अकादमिक एवं शोध कार्य में उपयोगी साबित होगी।

प्रशिक्षण सत्र के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने कानूनी शोध से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रासंगिक कानूनी प्राधिकारों की पहचान, शोध की प्रभावी रणनीतियों एवं डिजिटल कानूनी संसाधनों के बेहतर उपयोग से संबंधित उपयोगी जानकारी साझा की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर और मंच जरूरी, प्रेस क्लब समन्वय में हुआ संवाद
    Next Article CCTV में दिखता था बालों वाला चोर, असल में गंजा… जुगाड़ देख पुलिस भी चौंकी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के CBSE स्कूलों में होगी 2,000 शिक्षकों की भर्ती, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

    सोलन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में तीन माह में 2,000…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    भाजपा का फोकस संगठन और जनभागीदारी पर, देहरादून में हुई अहम बैठक

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि भाजपा संगठन जनभागीदारी के माध्यम…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में छात्रों के लिए PPP मॉडल पर बनेंगे हॉस्टल, किराए और सुरक्षा की चिंता से मिलेगी राहत

    नई दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे ले बाद राजधानी दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पब्लिक, प्राइवेट,…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    काशीपुर किसान की आत्महत्या: मुख्यमंत्री धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए

    देहरादून। ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आईएमएस लॉ कॉलेज में एससीसी ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password