jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CCTV में दिखता था बालों वाला चोर, असल में गंजा… जुगाड़ देख पुलिस भी चौंकी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CCTV में दिखता था बालों वाला चोर, असल में गंजा… जुगाड़ देख पुलिस भी चौंकी
उत्तर प्रदेशराज्य

CCTV में दिखता था बालों वाला चोर, असल में गंजा… जुगाड़ देख पुलिस भी चौंकी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 10:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अपनी पहचान छिपाने के लिए विग लगाकर बाइक चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर को बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। इसके अलावा एक जली हुई बाइक भी मिली है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि ग्राम मानियावाला निवासी विशाल ने चार अक्टूबर को अफजलगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया था कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पांच अक्टूबर को सूचना पर सोनू उर्फ सोहेल निवासी डूडा कॉलोनी, अफजलगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। साथ ही एक काले रंग की बाइक भी मिली, जिसे पेट्रोल डालकर जलाया गया था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

विग लगाकर करता था वारदात

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दो दिन पहले नैनीताल के रामनगर से अपाचे बाइक चोरी की थी। इस बाइक से अन्य वारदात की और पहचान छिपाने के लिए चोरी में इस्तेमाल की गई इस बाइक को जला दिया था। इसके बाद चार अक्टूबर की रात उसने विशाल की बाइक चोरी की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अन्य मामलों में भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर सोहेल ने बताया कि वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए नकली बालों की विग पहनकर वारदात करता था। घटना के बाद बिग उतार देता था।

चार साल से लापता चल रहा था हिस्ट्रीशीटर सोहेल

सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि सोहेल अफजलगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 84 ए है। सोहेल पिछले चार साल से जिले से लापता चल रहा था। उस पर चोरी, एनडीपीएस एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आईएमएस लॉ कॉलेज में एससीसी ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
    Next Article ‘संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया’: मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरमनोरंजनराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत “सिंदूर की ललकार” रिलीज़

    भोजपुरी सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत "सिंदूर की…

    4 Min Read
    आग
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रप्रयाग में भीषण आग: जनरल स्टोर और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

    रुद्रप्रयाग। जनपद के चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में केदारनाथ हाईवे से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर और…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

    NHAI द्वारा निर्मित, लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे, और लखनऊ-हरदोई 4 लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण सोमवार को किया गया. राज्य के…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    एशियाई खेलों के पदक विजेताओं पर मेहरबान सुक्खू सरकार: हिमाचल के खिलाड़ियों को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये

    शिमला। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले पदक विजेताओं पर प्रदेश…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CCTV में दिखता था बालों वाला चोर, असल में गंजा… जुगाड़ देख पुलिस भी चौंकी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password