jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एअर इंडिया विमान हादसा: फोर्टिस में भर्ती सात घायलों का इलाज जारी, उड्डयन मंत्री ने जाना हाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एअर इंडिया विमान हादसा: फोर्टिस में भर्ती सात घायलों का इलाज जारी, उड्डयन मंत्री ने जाना हाल
दिल्लीराज्य

एअर इंडिया विमान हादसा: फोर्टिस में भर्ती सात घायलों का इलाज जारी, उड्डयन मंत्री ने जाना हाल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 5, 2026 11:11 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दक्षिण दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के साथ हादसे के कारण कई यात्री और केबिन क्रू के सदस्य घायल हो गए। विमान की लैंडिंग के बाद एम्बुलेंस की मदद से भी सात घायलों को वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इनके अलावा दो इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर और पांच को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया। फोर्टिस अस्पताल में घायलों के पहुंचने की सूचना पहले ही एयरपोर्ट एथारिटी की तरफ से दी जा चुकी थी। इस वजह से यहां आपातकालीन विभाग में उनके लिए तैयारी शुरू कर दी गई थी।

इसलिए जैसे ही घायल पहुंचे, सभी का उपचार शुरू कर दिया गया। आपातकालीन विभाग के बाहर अचानक बढ़ी हलचल ने सभी का ध्यान खींच लिया। अस्पताल पहुंचने वाले यात्री सहमे हुए थे। उनके चेहरे पर डर साफ झलक रहा था तो कुछ एक-दूसरे का हाल जानने की कोशिश कर रहे थे।

केबिन क्रू सदस्य की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

यहां पहुंचे घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार का इलाज जारी है। हादसे में एक केबिन क्रू की महिला सदस्य की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। उधर, मेदांता अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

फोर्टिस अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रमुख डा. उमंग ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी टीम को अलर्ट कर दिया गया था। डाक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को तत्काल तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

करीब एक बजे तक सभी सात घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बिना देरी उपचार शुरू कर दिया गया। बाकी तीन केबिन क्रू सदस्यों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। अस्पताल के अनुसार भर्ती सभी केबिन क्रू की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।

अस्पताल में देर तक स्वजन और एयरलाइन अधिकारियों की आवाजाही भी बनी रही, जबकि मेडिकल टीम लगातार घायलों की निगरानी करती रही। डाक्टरों के मुताबिक सभी घायलों को वार्ड में भेज दिया गया है।

अस्पताल पहुंचे उड्डयन मंत्री 

फोर्टिस अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी पहुंचे। उन्होंने भर्ती सभी घायलों से उनका हालचाल पूछा। उन्हें हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया। नायडू ने कहा कि घायलों को जरूरी मेडिकल सहायता दी जा रही है।

उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों के साथ एअर इंडिया और डीजीसीए के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और निर्देश दिया कि हर दो घंटे में घायलों की स्थिति की जानकारी दी जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लाल किला विस्फोट केस में नौ आरोपितों को राहत नहीं, अदालत ने हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ाई
    Next Article पंजाब विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, बिजली ओवरलोड से लेकर संशोधन विधेयक तक होंगे अहम मुद्दे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए योगी सरकार ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, 13 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    लखनऊ। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार मंडलायुक्तों सहित 13 आइएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। गोरखपुर, बस्ती, बरेली…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    अंकित हत्याकांड में फरार भोलू, सत्यम और आर्यन भगौड़े घोषित

    शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक-एक लाख रुपये के फरार दोनों शूटरों और साजिशकर्ता को कोर्ट ने भगोड़ा…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम

    चंडीगढ़। हरियाणा में छह अगस्त से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगें मान चुकी प्रदेश…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एअर इंडिया विमान हादसा: फोर्टिस में भर्ती सात घायलों का इलाज जारी, उड्डयन मंत्री ने जाना हाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password