jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति
राज्यहरियाणा

हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति

News Desk
Last updated: September 4, 2026 11:27 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के सात खिलाड़ियों को हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) और हरियाणा पुलिस सर्विस (एचपीएस) की नौकरी मिलेगी। इनमें चार दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हैं। अंकुर मित्तल, अभिषेक वर्मा, हरविंदर सिंह, तरुण ढिल्लों, एकता भ्याण और अमित कुमार एचसीएस अधिकारी बनेंगे, जबकि मनजीत सिंह को डीएसपी पद दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

हाई कोर्ट के चार साल पुराने आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है, जिसके बाद मानव संसाधन विभाग ने खिलाड़ियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 18 अप्रैल 2022 को पुरानी खेल नीति के अनुसार इन खिलाड़ियों को एचसीएस और एचपीएस की नौकरी देने का आदेश दिया था, जिसे प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

इसके बाद विगत 29 मई को सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी थी। हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम-2018 के तहत इन खिलाड़ियों को एचसीएस और एचपीएस की नौकरी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नियुक्तियों के लिए स्वीकृति दे दी है। एचसीएस बनने वाले खिलाड़ियों में अंकुर मित्तल ने वर्ष 2018 में कोरिया के चांगवोन में आयोजित 52वीं आइएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 30 मार्च 1992 को जन्मे अंकुर बीए पास हैं। उन्हें नियमों के अनुसार चार वर्ष की वरिष्ठता भी दी जाएगी।

अभिषेक वर्मा ने 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक तथा 2018 में चांगवोन में हुई 52वीं आइएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। एक अगस्त 1989 को जन्मे अभिषेक वर्मा बीटेक/एलएलबी हैं। दिव्यांग खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने 2018 एशियन पैरा गेम्स में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता था। 25 फरवरी 1991 को जन्मे एमए पास हरविंदर को 40 प्रतिशत दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस
अधिकारी बनाया जाएगा।

दिव्यांग खिलाड़ी तरुण ढिल्लों ने 2018 एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता था। 18 अगस्त 1994 को जन्मे तरुण की शैक्षणिक योग्यता बीए है। उन्हें भी 40 प्रतिशत दिव्यांग श्रेणी में नौकरी दी जाएगी। दिव्यांग खिलाड़ी एकता भ्याण ने 2018 एशियन पैरा गेम्स में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। सात जून 1985 को जन्मी एकता एमए, बीएड हैं। उन्हें 100 प्रतिशत दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस अधिकारी बनाया जाएगा।

दिव्यांग खिलाड़ी अमित कुमार ने 2014 एशियन पैरा गेम्स में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। 12 जनवरी 1985 को जन्मे अमित की शैक्षणिक योग्यता बीए है। उन्हें 100 प्रतिशत दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस अधिकारी बनाया जाएगा।

मनजीत सिंह ने 2018 एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। एक सितंबर 1989 को जन्मे मनजीत की शैक्षणिक योग्यता बीए हैं, जिन्हें डीएसपी पद पर तैनात किया जाएगा।

मनोहर सरकार में बदली गई थी पॉलिसी

हरियाणा में वर्ष 2020 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को एचसीएस-एचपीएस पदों पर नियुक्ति दी जा रही थी। छह साल पहले तत्कालीन मनोहर सरकार ने खेल पॉलिसी में संशोधन कर दिया था, जिसके अनुसार किसी भी खिलाड़ी को एचसीएस-एचपीएस के पद पर सीधी नियुक्ति नहीं दी जाएगी। खिलाड़ियों को अधिकतम खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

खिलाड़ियों को मेडल के अनुसार, ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, ग्रुप-सी कैटेगरी की नौकरी मिलेगी। इसके अलावा ग्रुप डी की नौकरियों में खिलाड़ियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत अब तक 260 खिलाड़ियों को ग्रुप-ए, बी और सी की सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम
    Next Article गाजियाबाद में बेखौफ बदमाश, कुत्ते को घुमाने निकले युवक से iPhone 16 Pro लूटा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, देवेंद्र यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का भीषण सड़क हादसा: सिर में गंभीर चोटें, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

    यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का भीषण सड़क हादसा: सिर में गंभीर चोटें, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार ने पेश किया GST संशोधन विधेयक, कारोबारियों के लिए बदलेंगे टैक्स के नियम

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में व्यापार और टैक्स प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक पारदर्शी होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…

    2 Min Read
    कैडर चेंज पॉलिसी–2025
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की कैडर चेंज पॉलिसी–2025 फिर चर्चा में, महिला शिक्षकों को राहत देने पर विचार

    हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 दिसंबर 2025 को अधिसूचित डिस्ट्रिक्ट कैडर टीचर्स के लिए कैडर चेंज पॉलिसी–2025…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password