jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल

News Desk
Last updated: August 21, 2026 7:44 am
News Desk
Share
SHARE

सहारनपुर/लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद कांग्रेस छोड़ साइकिल पर सवार हो गए. शायान ने लखनऊ में सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें सपा का लाल-हरा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

शायान मसूद अब तक कांग्रेस से जुड़े हुए थे. उनके सपा में शामिल होने को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. खासतौर पर सहारनपुर और पश्चिमी यूपी की राजनीति में उनके इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गुरुवार को शायान मसूद अपने पिता शाजान मसूद के साथ लखनऊ पहुंचे. जहां सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली.

शायान मसूद काजी परिवार से आते हैं. वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. काजी रशीद मसूद के पोते हैं. सहारनपुर की राजनीति में काजी परिवार की लंबे समय से मजबूत पकड़ रही है. राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा थी कि शायान मसूद 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह अपने ससुर इमरान मसूद के समर्थन में सक्रिय नजर आए थे.

इमरान मसूद ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मौका मिलना चाहिए. इसके बाद माना जाने लगा था कि इमरान मसूद के परिवार की नई पीढ़ी सीधे चुनावी राजनीति में कदम नहीं रखेगी. हालांकि शायान के सपा में शामिल होने से सियासी समीकरणों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. फिलहाल इमरान मसूद और शायान के बीच किसी विवाद या मतभेद की बात सामने नहीं आई है.

शायान मसूद के सपा नेतृत्व के संपर्क में होने की चर्चाएं जुलाई से ही चल रही थीं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी. इसके बाद उनके जल्द सपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई थीं. गुरुवार को आखिरकार इन अटकलों पर विराम लग गया और शायान ने औपचारिक रूप से सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.

शायान मसूद खेल की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शॉटगन शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वर्ष 2009 से 2013 तक वह भारतीय राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग टीम के सदस्य रहे. इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए. 2012 एशियन शॉटगन चैंपियनशिप, दोहा में उनका स्वर्ण पदक जीतना प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है. इसके अलावा वह तीन बार जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं.

खेल के बाद वर्ष 2014 में शायान मसूद ने राजनीति में कदम रखा. 2016-17 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला था. माना जा रहा है कि इस कदम से सहारनपुर में सपा का पुराना संगठनात्मक ढांचा एक बार फिर मजबूती पकड़ सकता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
    Next Article हरिद्वार कुंभ में आपात हालात से निपटने की तैयारी, जल्द बनेगी विशेष SOP
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    HP स्कूल शिक्षा बोर्ड
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी

    शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्घता 130 सरकारी स्कूलों पर सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इन…

    4 Min Read
    पोस्ट-मैट्रिक वजीफा
    पंजाबराज्य

    जालंधर में 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को पोस्ट-मैट्रिक वजीफा; लाभार्थियों में 35% वृद्धि

    चंडीगढ़। जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

    14 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रतीक ग्रैंड सिटी में PNG नोटिस वितरण में लापरवाही, गलत फ्लैटों पर पहुंचे दस्तावेज

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में पीएनजी कनेक्शन से जुड़े नोटिसों के वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई…

    1 Min Read
    इंडियाछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    NMDC Record Production: 53 मिलियन टन उपलब्धि के बाद SKMS ने उठाई श्रमिकों के हक की आवाज़, CMD को सौंपा मांग पत्र

    दंतेवाड़ा/बचेली | 24 अप्रैल 2026:भारत की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 53 मिलियन टन लौह अयस्क…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password