jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरिद्वार कुंभ में आपात हालात से निपटने की तैयारी, जल्द बनेगी विशेष SOP
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरिद्वार कुंभ में आपात हालात से निपटने की तैयारी, जल्द बनेगी विशेष SOP
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार कुंभ में आपात हालात से निपटने की तैयारी, जल्द बनेगी विशेष SOP

News Desk
Last updated: August 21, 2026 8:33 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: हरिद्वार कुंभ के दौरान आपात हालातों से निपटने के लिए जल्द SOP तैयार की जाएगी. खास बात यह है कि इसके लिए सभी विभाग अपने सुझाव देंगे. इसी आधार पर मॉक ड्रिल भी की जाएगी. करोड़ों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. आयोजन से जुड़ी शुरुआती तैयारियां पूरी होने के बाद अब अंतिम चरण के कामों को फाइनल किया जा रहा है.

Contents
About The AuthorNews Desk

हरिद्वार में कुंभ की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के साथ होगी. करीब तीन महीने तक चलने वाला यह आयोजन 14 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के साथ संपन्न होगा. इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है. गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में होने के कारण प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन तक कई बड़ी चुनौतियां रहेंगी.

आपात हालात से निपटने पर फोकस: कुंभ जैसे बड़े आयोजन में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच किसी भी तरह की आपात स्थिति पैदा न हो, आगजनी, भगदड़, दुर्घटना या किसी अन्य अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो हालात गंभीर हो सकते हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही आपात परिस्थितियों से निपटने की रणनीति तैयार की जा रही है.

इसी क्रम में कुंभ के दौरान संभावित आपात हालात से निपटने के लिए बाकायदा एक विशेष एसओपी तैयार की जा रही है. इस एसओपी में अलग-अलग परिस्थितियों में संबंधित विभागों की भूमिका, जिम्मेदारियां और कार्रवाई का पूरा खाका तय किया जाएगा. कोशिश यह है कि किसी भी आपात स्थिति में अधिकारी और संबंधित टीमें बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई कर सकें.

सभी विभाग देंगे अपने सुझाव: एसओपी तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर उत्तराखंड शासन में एक बैठक भी आयोजित की गई. इसमें कुंभ से जुड़े अधिकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि आपात परिस्थितियों के दौरान किन-किन बिंदुओं को एसओपी में शामिल किया जाए. अलग-अलग विभाग किस तरह एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेंगे.

बताया जा रहा है कि एसओपी को केवल किसी एक विभाग तक सीमित नहीं रखा जाएगा. कुंभ से जुड़े सभी प्रमुख विभाग अपने अनुभव और सुझाव देंगे. इसके आधार पर आपात स्थिति में तत्काल निर्णय लेने और कार्रवाई करने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

मॉक ड्रिल से परखी जाएगी तैयारी: एसओपी तैयार होने के बाद इसकी वास्तविक परिस्थितियों में उपयोगिता को भी परखा जाएगा. इसके लिए अलग-अलग आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल कराने की योजना है. मॉक ड्रिल के जरिए यह देखा जाएगा कि किसी घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग कितनी तेजी से मौके पर पहुंचते हैं. राहत और बचाव कार्य किस तरह शुरू होता है. विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कितना प्रभावी रहता है.

प्रशासन का उद्देश्य केवल कागजों पर एसओपी तैयार करना नहीं, बल्कि उसे जमीन पर लागू करने की पूरी तैयारी करना है. मॉक ड्रिल के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर कर अंतिम एसओपी में जरूरी बदलाव किए जाएंगे.

करोड़ों की भीड़ के बीच चुनौती बड़ा आयोजन: कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए हरिद्वार में यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन जैसे मोर्चों पर भी सरकारी मशीनरी को लगातार सक्रिय रहना होगा. खास तौर पर प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान अचानक बढ़ने वाली भीड़ प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

हरिद्वार मेलाधिकारी सोनिका ने बताया फिलहाल सभी संबंधित विभागों से चर्चा की गई है. जिसमें सभी ने अपने सुझाव रखे हैं कोशिश की जा रही है कि जल्द ही इसके लिए SOP तैयार कर ली जाए. जिससे कुंभ के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी रहे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल
    Next Article उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, मीडिया मैनेजमेंट के लिए 5 कोऑर्डिनेटर नियुक्त
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद

    लखनऊ। पिछले कई चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा को अगले विधान सभा चुनाव में सफलता का स्वाद चखाने के…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने…

    3 Min Read
    योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पूरी दुनिया चखेगी यूपी का स्वाद! योगी सरकार की इस नई योजना से विदेशों में भी महकेगा आपके जिले का जायका

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यंजनों का स्वाद अब दुनिया भर में महकने लगेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के चलते 24 और 28 जुलाई को बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के चलते 24 और 28 जुलाई को बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा देहरादून/नेपाल बॉर्डर – उत्तराखंड में होने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरिद्वार कुंभ में आपात हालात से निपटने की तैयारी, जल्द बनेगी विशेष SOP
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password