jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन मालखाने में सड़ रहे अवशेष
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन मालखाने में सड़ रहे अवशेष
दिल्लीराज्य

35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन मालखाने में सड़ रहे अवशेष

News Desk
Last updated: July 13, 2026 4:28 pm
News Desk
Share
SHARE

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अदालत ने आरोपी आफताब की यूनिवर्सिटी परीक्षा के चलते 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई रद्द कर दी है। आफताब ने जेल से ही परीक्षा देने के लिए कोर्ट आने से छूट मांगी थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है। रजत ने भावुक होकर कहा कि भले ही कानून की नजर में एक जज वकील से ऊपर हो, हाई कोर्ट निचली अदालत से ऊपर हो और सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट से ऊपर हो, लेकिन एक लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है। जब देश में कई जरूरी मामलों के लिए अदालतें रात को भी खोली जा सकती हैं, तो फिर चार साल बीत जाने के बाद भी श्रद्धा को इंसाफ क्यों नहीं मिला? आज तक श्रद्धा का अंतिम संस्कार तक नहीं हो सका है, लेकिन यहां कातिल आफताब पर दया दिखाई जा रही है।

Contents
About The AuthorNews Desk

‘श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन फांसी नहीं हुई’

देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन मामले में अब तक ट्रायल पूरा नहीं होने पर श्रद्धा के करीबी दोस्त रजत शुक्ला ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक फांसी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और न्याय प्रक्रिया में हो रही देरी बेहद दुखद है।

रजत शुक्ला ने कहा कि श्रद्धा के परिवार को आज तक पूरा न्याय नहीं मिल पाया है। उनका दावा है कि श्रद्धा का अंतिम संस्कार भी अब तक नहीं हो सका क्योंकि उनका शव परिवार को पूरी तरह नहीं सौंपा गया। उन्होंने कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद यह मामला अपने अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंचा है, जिससे परिवार लगातार पीड़ा झेल रहा है। माता-पिता की तो पहले ही मौत हो चुकी है।

‘अपराधियों की बढ़ रही हिम्मत’

उन्होंने न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि देश में लाखों मामले लंबित हैं, लेकिन यदि किसी मामले को प्राथमिकता दी जाए तो अदालतें रात में भी खुल सकती हैं। ऐसे में श्रद्धा वालकर जैसे जघन्य हत्याकांड में चार साल बाद भी ट्रायल आगे नहीं बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी आफताब को परीक्षा देने जैसी राहत देकर उसके लिए दया दिखाई जा रही है, जबकि पीड़ित परिवार के लिए कोई दया नहीं दिखाया जा रहा।

रजत शुक्ला ने यह भी कहा कि यदि ऐसे मामलों में समय पर सख्त सजा नहीं मिलेगी तो समाज में गलत संदेश जाएगा। उनके मुताबिक, हाल के वर्षों में कई निर्मम हत्याओं के मामलों में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा है और इसके पीछे न्याय मिलने में हो रही देरी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन संस्थाओं के पास कार्रवाई की जिम्मेदारी है, उन्हें तेजी से प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली की साकेत कोर्ट ने ट्रायल में तेजी लाने के लिए श्रद्धा वालकर हत्याकांड की सुनवाई 20 जुलाई से रोजाना करने का फैसला किया था। श्रद्धा के लिव-इन-पार्टनर आफताब पूनावाला पर उसकी हत्या करने का मुकदमा चल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कल्याणवास में सनसनीखेज वारदात, महिला को खून से लथपथ सड़क किनारे फेंका; मौत
    Next Article छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना: मरने से पहले मेहंदी से शरीर पर लिखी आपबीती, फिर खाया जहर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा नोएडा महानगर ने मनाई बैरिस्टर शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती, नेताओं ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

    नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-72 स्थित पार्टी कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर समाजवादी नेता…

    2 Min Read
    सार्वजनिक लोहड़ी
    उत्तराखंडराज्य

    खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह का भव्य आयोजन

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    Nayab Singh Saini की घोषणा: जींद के उचाना से संचालित होगी HDRF

    चंडीगढ़। ऊंची इमारतों में लगने वाली आग, औद्योगिक हादसों, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए हरियाणा अब दूसरे…

    5 Min Read
    तिलहन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश

    उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन मालखाने में सड़ रहे अवशेष
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password