jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना: मरने से पहले मेहंदी से शरीर पर लिखी आपबीती, फिर खाया जहर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना: मरने से पहले मेहंदी से शरीर पर लिखी आपबीती, फिर खाया जहर
राष्ट्रीय

छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना: मरने से पहले मेहंदी से शरीर पर लिखी आपबीती, फिर खाया जहर

News Desk
Last updated: July 13, 2026 5:14 pm
News Desk
Share
SHARE

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम चन्हियाखुर्द से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 32 वर्षीय प्रीति वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, उन्होंने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था.

Contents
About The AuthorNews Desk

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मौत से पहले प्रीति ने हाथों और पैरों पर मेहंदी से ऐसे संदेश लिखे, जिनमें कथित रूप से ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र था. पुलिस इसे जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में रखा है.

मेहंदी को बनाया आखिरी गवाही का जरिया

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव के परीक्षण के दौरान पुलिस को मृतका के हाथों और शरीर पर मेहंदी से लिखे संदेश मिले. शुरुआती जांच में इन संदेशों में ससुराल पक्ष के साथ विवाद और कथित प्रताड़ना का जिक्र मिला है. मर्ग कायम कर मामले की डायरी आगे की जांच के लिए चौरई थाने को भेजी जा रही है.

परिजनों का आरोप- मारपीट के बाद जबरन जहर पिलाया

ऊधर मृतका की मां राजकुमारी जंघेला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ लंबे समय से मारपीट होती थी. उनका कहना है कि बेटी ने होश आने पर बताया था कि उसके साथ ईंट, पत्थर और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिसके निशान उसकी पीठ पर मौजूद थे. मां का आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन कीटनाशक पिलाया गया. वहीं मृतका के भाई हरिओम जंघेला ने भी दावा किया कि उनकी बहन ने अपने शरीर पर मेहंदी से लिखकर यह बताने की कोशिश की कि वह किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और उसके साथ क्या हुआ.

वीडियोग्राफी होगी अहम साक्ष्य, पुलिस करेगी विस्तृत जांच

पुलिस के अनुसार, महिला की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी और उसकी 10 वर्षीय बेटी है. घटना के बाद महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि उसके मरणासन्न बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) दर्ज नहीं किए जा सके. अब पुलिस मृतका के शरीर पर लिखे संदेशों की विस्तृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करा रही है, ताकि उन्हें तकनीकी साक्ष्य के रूप में रखा जा सके.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वालकर को 4 साल बाद भी मुखाग्नि का इंतजार, केस प्रॉपर्टी बन मालखाने में सड़ रहे अवशेष
    Next Article यूपी: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए बाईपास, फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाएगा हर जिला मुख्यालय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मानसून
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में दस्तक देने को तैयार मानसून, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    दिल्ली में दस्तक देने को तैयार मानसून, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मानसून के…

    2 Min Read
    दिल्लीपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, आदमपुर एयरबेस पर एयरफोर्स के जांबाजों से की मुलाकात

    पंजाब के जलंधर में आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी और उन्होंने बहादुर…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    ‘युवाओं की भावनाओं का सम्मान, 10 दिन से मन दुखी था’; धर्मेंद्र प्रधान ने चिट्ठी में क्या-क्या लिखा?

    नई दिल्ली: छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली से बड़ी खबर आई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को…

    8 Min Read
    राष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर पर राकेश टिकैत की बड़ी प्रतिक्रिया: किसान आंदोलन स्थगित, सरकार के फैसलों का समर्थन

    नई दिल्ली/मुज़फ्फरनगर — भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सफल सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, देशभर में सुरक्षा और…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: छिंदवाड़ा में दर्दनाक घटना: मरने से पहले मेहंदी से शरीर पर लिखी आपबीती, फिर खाया जहर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password