jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड के रेशम बुनकरों को मिलेगा नई तकनीक का अनुभव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड के रेशम बुनकरों को मिलेगा नई तकनीक का अनुभव
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के रेशम बुनकरों को मिलेगा नई तकनीक का अनुभव

Tripty Srivastava
Last updated: January 29, 2026 9:08 am
Tripty Srivastava
Share
रेशम बुनकरों
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा प्रदेश के रेशम बुनकरों को चार राज्यों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक, नवीन डिज़ाइन और उन्नत रेशम उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

यह घोषणा सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित राजपुर रोड पर दून सिल्क के चौथे रिटेल आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर की।

डॉ. रावत ने कहा कि अध्ययन भ्रमण से बुनकरों की कार्यक्षमता और दक्षता में वृद्धि होगी और वे देश के अन्य राज्यों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ तकनीकों को उत्तराखंड में लागू कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भ्रमण पूरी तरह सुनियोजित और उद्देश्यपूर्ण हो, जिससे बुनकरों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बुनकरों से सीधा संवाद किया और फेडरेशन की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली के बारे में पूछा। बुनकरों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान व्यवस्था और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर फेडरेशन की सराहना की।

कार्यक्रम में बुनाई कार्यशाला का आयोजन किया गया और सिल्क समग्र परियोजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 25 कीटपालकों को चेक दिए गए और बुनाई क्षेत्र से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रदेश की 10,000 महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि दून सिल्क का चौथा आउटलेट शुरू किया गया है और जल्द ही प्रदेश के अन्य शहरों में छह और आउटलेट खोले जाएंगे। अगले वर्ष फेडरेशन ₹10 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य निर्धारित कर रही है।

इस अवसर पर निदेशक रेशम प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, महाप्रबंधक मातबर कंडारी सहित बड़ी संख्या में महिला बुनकर और फेडरेशन से जुड़े लाभार्थी उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देहरादून देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
Next Article शहरी विकास देहरादून में आवास और शहरी विकास की समीक्षा बैठक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली

दिल्ली में अचानक सरकारी स्कूलों के दौरे पर क्यों पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता?

दिल्ली में अचानक सरकारी स्कूलों के दौरे पर क्यों पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता? 📅 तारीख: 6 जून 2025📍 स्थान: नई…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने पर सरकार का फोकस, केदारनाथ–बद्रीनाथ योजनाओं की समीक्षा

देहरादून 31 दिसम्बर, 2025 (सू. ब्यूरो): मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

गदरपुर में 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति गदरपुर के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व एवं…

2 Min Read
सीएम सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली पहुंचे, सड़क सुधार और एयरपोर्ट विस्तार पर करेंगे चर्चा

शिमला। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के रेशम बुनकरों को मिलेगा नई तकनीक का अनुभव
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password