jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: SIR में CM रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल समेत 31 लाख से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » SIR में CM रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल समेत 31 लाख से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस
दिल्लीराज्य

SIR में CM रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल समेत 31 लाख से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 20, 2026 9:04 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली। एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत विवरण में गड़बड़ी को लेकर जिन मतदाताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं उसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य नेताओं के नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री को उम्र से संबंधित गड़बड़ी और केजरीवाल को उनका नाम पुराने एसआईआर से लिंक नहीं होने के कारण नोटिस भेजा गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर नाराजगी जताई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम रेखा गुप्ता को क्यों भेजा गया है नोटिस?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की मतदाता हैं। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से संबंधित प्रविष्टि को जनगणना प्रपत्र में प्रदान किए गए विवरणों के आधार पर तार्किक विसंगतियों की सूची में पाया गया।

4 नवंबर को होगा अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार उन्हें नोटिस जारी किया गया और नामित बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मान्य कर दिया गया है, जिसका आधिकारिक प्रकाशन 4 नवंबर को किया जाना है।

आप ने लगाए संगीन आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और माता पिता की प्रविष्टि में भी विसंगति मिली है। केजरीवाल व उनके स्वजन नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।

दिल्ली निर्वाचन अधिकारी के दस्तावेजों के अनुसार इस विधानसभा के पार्ट 51, केजी मार्ग के 110 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें केजरीवाल के परिवार के पांच सदस्यों का नाम शामिल है। इसे आप ने साजिश बताया है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि यह कैसी प्रक्रिया है कि दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल व उनके परिवार के वोट मतदाता सूची से गायब किए जा रहे हैं।

दिग्गज राजनेताओं को नोटिस

जानकारी अनुसार दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सांसद कपिल सिब्बल के साथ ही भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, उनकी पत्नी और भाई सहित अन्य कई लोगों को भी इस तरह के नोटिस भेजे गए हैं।

आयोग ने बताया क्यों भेजा गया नोटिस?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की विसंगति मिलने पर 33 लाख से अधिक मतदाताओं को इस तरह के नोटिस जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य विवरण में मिलने वाली गलती को ठीक करने के लिए सत्यापन करना है।

नोटिस जारी होने के बाद बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) मौके पर जाकर सत्यापन और मतदाता की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों व संबंधित तथ्यों की जांच करता है। मुख्यमंत्री को दिए गए नोटिस में भी यह प्रक्रिया अपनाई गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर स्विगी को लगाया 30 लाख का चूना, B.Com छात्र गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरियाणा

    हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा

    पंचकूला। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लगभग एक दर्जन विषयों पर डेढ़ घंटे…

    4 Min Read
    वास्तविक ट्री कवर
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के वास्तविक ट्री कवर को मान्यता देने की मांग, CM सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा

    मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार और दो बाल अपचारी संरक्षण में नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    रक्खड़ पुन्निया मेले में आस्था के साथ सियासत का रंग, 2027 चुनाव से पहले जुटे दिग्गज

    अमृतसर। देश भर में रक्षाबंधन के त्योहार के बीच अमृतसर में रक्खड़ पुन्निया (राखी पूर्णिमा) मेले की भी खूब धूम है।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: SIR में CM रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल समेत 31 लाख से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password