jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
उत्तर प्रदेशराज्य

नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

News Desk
Last updated: July 16, 2026 6:09 am
News Desk
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और कैबिनेट ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में काशी को जाम से फ्री करने के लिए दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल लागत 25,446 करोड़ रुपये आएगी। ये कॉरिडोर बनारस शहर में भीड़ कम करने की योजना का एक महत्वपूर्ण हित्सा बनेंगे। इनके जरिए शहर की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसमें पहली परियोजना गंगा नदी के किनारे 46.039 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की है। इसमें छह लेन का एलिवेटेड मेन कैरिजवे, एक केबल-स्टे ब्रिज, एक एक्स्ट्राडोज्ड फुट ओवर ब्रिज-कम-मेजर ब्रिज, लूप, रैंप, लिंक रोड और सर्विस रोड शामिल हैं। इसी कुल लागत 14,447.64 करोड़ रुपए होगी। इसमें 6,037.85 करोड़ रुपए की सिविल निर्माण लागत (यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित, जीएसटी को छोड़कर) और एनएच(ओ) के तहत 541.11 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण लागत शामिल है।

यह परियोजना एनएच-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे शहर के सड़क नेटवर्क पर भीड़भाड़ काफी कम हो जाएगी और शहरी आवागमन में सुधार होगा। 80-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के लिए डिज़ाइन की गई इस परियोजना से प्रभावित क्षेत्र में औसत यात्रा समय लगभग 60 मिनट से घटकर 20 मिनट होने की उम्मीद है। यह लगभग 67 प्रतिशत की कमी होगी। एनएच-19 और काशी रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा समय 50 मिनट से घटकर लगभग 25 मिनट हो जाएगा, जिससे लगभग 25 मिनट की बचत होगी।

वहीं दूसरी परियोजना वरुणा नदी के किनारे एनएच-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले 43.218 किलोमीटर के लिंक कॉरिडोर की है। इसमें अधिकतर एलिवेटेड कॉरिडोर है जिसमें मेन कैरिजवे, फ्लाईओवर, लूप, रैंप और सर्विस रोड शामिल हैं। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (एचएएम) के तहत बनाएगा। कुल लागत 10,998.32 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें 4,565.33 करोड़ रुपये की सिविल कंस्ट्रक्शन लागत और 934.91 करोड़ रुपये की जमीन अधिग्रहण लागत शामिल है। यह कॉरिडोर वाराणसी डीकंजेशन प्लान का एक बड़ा हिस्सा है। इससे एनएच-31 और काशी रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी तो अच्छी होगी ही साथ ही, वाराणसी रिंग रोड, वाराणसी हवाई अड्डा, काशी रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, वाराणसी जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, रामनगर पोर्ट, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के घाटों और आस-पास के चंदौली क्षेत्र तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा।

बढ़ेगी रफ्तार

यह कॉरिडोर 80–100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के लिए डिज़ाइन किया गया यह प्रोजेक्ट एनएच-31 और काशी रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा का समय लगभग 40 मिनट से घटाकर 20 मिनट कर देगा, जो लगभग 50 प्रतिशत की कमी है। इससे शहर के रोड नेटवर्क पर भीड़ में अत्यधिक कमी होगी, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, गाड़ी चलाने का व्यय कम होगा और पैसेंजर एवं मालगाड़ी का ट्रैफिक तेज़ी से और बिना रुकावट के चल पाएगा। यह परियोजना एक इकोनॉमिक नोड (चंदौली सोशल इकोनॉमिक ज़ोन), एक सोशल नोड (चंदौली) और छह बड़े लॉजिस्टिक्स नोड तक पहुंच को बेहतर बनाकर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी सुदृढ़ करेगी, जिससे पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के हिसाब से मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन बढ़ेगा। इससे कृषि से संबंधित उत्पादों, औद्योगिक वस्तुओं, निर्माण सामग्रियों और खनिजों को लाना-ले जाना आसान होगा। इससे लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार होगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में बड़ी मदद मिलेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस जारी, रिवीजन याचिका पर कोर्ट का आदेश
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर उठे सवाल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    PM मोदी आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 बजे होगा उद्घाटन

    जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने व विकसित हरियाणा विकसित भारत रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी बुधवार…

    3 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    गणतंत्र दिवस: सूचना भवन में ध्वजारोहण, महानिदेशक ने लोकसेवकों को संविधान पालन की शपथ दिलाई

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आईपीएस के बाद अब दुर्गाशक्ति नागपाल समेत 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में 50 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद अब योगी सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों को भी नए…

    4 Min Read
    बिहार SIR विवाद
    बिहार

    बिहार SIR विवाद: कटिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, हिंदू परिवार के पते पर जुड़े मुस्लिम नाम

    बिहार SIR विवाद: कटिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, हिंदू परिवार के पते पर जुड़े मुस्लिम नाम कटिहार जिले में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password