jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में किसानों और उद्योगपतियों के लिए स्मार्ट जोन, स्टार्टअप्स और 75% सब्सिडी पर जमीन की सुविधा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में किसानों और उद्योगपतियों के लिए स्मार्ट जोन, स्टार्टअप्स और 75% सब्सिडी पर जमीन की सुविधा
राज्यहरियाणा

हरियाणा में किसानों और उद्योगपतियों के लिए स्मार्ट जोन, स्टार्टअप्स और 75% सब्सिडी पर जमीन की सुविधा

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 11:03 am
Tripty Srivastava
Share
किसानों
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में किसानों के लिए एक स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन और उद्योगपतियों के लिए एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल जोन बनाया जाएगा। इनमें किसानों एवं उद्योगपतियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि आईएमटी मानेसर, बावल व कुंडली में फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों के लिए संबंधित इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से विचार-विमर्श कर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे जहां मजदूरों को उद्योग के नजदीक सस्ती आवासीय सुविधा मिलेगी, वहीं उनके कार्य में भी गुणवत्ता आएगी।

हरियाणा में उद्योगपतियों को मिलेगी राहत

बैठक में बताया गया कि 50 फैक्टरियों वाली अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल पर उद्योगपति अपनी यूनिट को रजिस्टर कर रहे हैं। इन कॉलोनियों के नियमित होने पर उद्योगपतियों को विभिन्न योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकेगा और विभागों की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ बैठक ले रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में अलॉट किए गए प्लॉटों का पूरा कंट्रोल अब एचएसआईआईडीसी को दे दिया गया है। इंडस्ट्रियल प्लॉट को एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर करने के मामले में ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट और प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने में उद्योगपतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश सरकार के नए फैसले से उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिली है।

75 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगी जमीन

ईएसआईसी अस्पताल या डिस्पेंसरी खोलने के लिए जमीन 75 प्रतिशत सस्ती दरों पर दी जाएगी। हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी 2022 -25 को दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। कई वर्ष पहले बनाए गए औद्योगिक क्षेत्रों, जोकि शहरी आबादी के बीच में आ गए हैं, उनमें सीवर, सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसे ढांचों को दुरुस्त किया जाएगा।

सभी इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में स्टार्टअप्स को रियायती दरों पर काम करवाने की सुविधा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। आईएमटी मानेसर में ‘एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी’ और आईएमटी खरखौदा में ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल व ऑटोमोटिव सेक्टर’ के प्रस्तावित इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। दूसरे स्थानों पर भी इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने के लिए प्रक्रिया जारी है।

मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन हरियाणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 नए आईएमटी बनाने पर तेजी से काम किया जाए। इस दौरान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम, आईएमटी मानेसर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर जीरो वॉटर वेस्टेज इंडस्टियल एरिया’ को विकसित करने, आईएमटी खरखौदा का विस्तार करने, अंबाला में आईएमटी स्थापित करने के पहले चरण, महेंद्रगढ़ जिला में आईएमटी स्थापित करने, मेक इन इंडिया की तर्ज पर ‘मेक इन हरियाणा’ कार्यक्रम बनाने और गुरुग्राम में कल्चरल सेंटर का निर्माण करने जैसी बजट की घोषणाओं की समीक्षा की गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पानीपत यात्रा: उद्योगपतियों के साथ बैठक और पुल का शिलान्यास
Next Article सतगुरु राम सिंह हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने सतगुरु राम सिंह जी के 210वें प्रकाश पर्व में दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

योगी कैबिनेट में भूपेंद्र चौधरी की वापसी तय! 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, पंकज चौधरी दिल्ली रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा संगठन और सरकार, दोनों स्तरों…

4 Min Read
सीमा विस्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में सीमा विस्तार वाले इन नए इलाकों पर 900 करोड़ खर्च करेगी सरकार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

लखनऊ। प्रदेश सरकार नगरीय निकायों के सीमा विस्तार के बाद शहरी दायरे में शामिल हुए नए इलाकों में बुनियादी सुविधाओं…

3 Min Read
उत्तराखंडराज्य

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरियापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी एवं चुक्कुवाला क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ (₹1390.83 लाख) की…

3 Min Read
बिहार

बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, RPF ने पकड़े नाबालिग – “मज़े में किया”

बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, RPF ने पकड़े नाबालिग – “मज़े में किया” 📅 दिनांक: 21 जुलाई…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हरियाणा में किसानों और उद्योगपतियों के लिए स्मार्ट जोन, स्टार्टअप्स और 75% सब्सिडी पर जमीन की सुविधा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password