समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन द्वारा आज सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, सेक्टर-53, कंचनजंगा मार्केट, नोएडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की। संचालन महानगर महासचिव विकास यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों और देश के प्रति योगदान को याद किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के समय में दोनों महान नेताओं के विचार समाज और देश के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव एवं प्रदेश सचिव जयकरण चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का पूरा जीवन देश और समाज के प्रति समर्पित रहा। गांधी जी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा की शक्ति का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी ने अपने आचरण से सादगी और ईमानदारी की मिसाल कायम की। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी इन दोनों महान नेताओं के विचारों को अपने जीवन में अपनाए और देश की एकता, भाईचारे एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए।
विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान एवं उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य समाज एवं देश की सेवा होना चाहिए। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करती रहेगी।
*नोएडा में कथित वोट चोरी के प्रयास पर सपा की बड़ी प्रेस वार्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग*
कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा कल एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें नोएडा में कथित वोट चोरी के प्रयास पर व मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग किया जाएगा
नोएडा विधानसभा-61 में SIR के बाद जारी मतदाता सूची से संबंधित पार्टी द्वारा किए गए परीक्षण एवं एकत्र किए गए दस्तावेजों के आधार पर महत्वपूर्ण तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुसार मतदाता सूची में कथित डुप्लीकेट मतदाताओं, कथित गड़बड़ियों तथा समाजवादी पार्टी से जुड़े समर्थकों एवं पदाधिकारियों के नाम कथित रूप से हटाए जाने से संबंधित कई मामले सामने आए हैं। इन मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों और प्रमाणों के आधार पर कल प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदाताओं के अधिकारों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पार्टी द्वारा उठाए जा रहे प्रत्येक बिंदु को दस्तावेजों एवं उपलब्ध मतदाता सूची के आधार पर सार्वजनिक किया जाएगा तथा संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष भी आवश्यक रूप से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य मतदाता सूची की पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के संबंध में तथ्यों को सामने लाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. आश्रय गुप्ता, वीर सिंह यादव, विकास यादव, बबलू चौहान, जयकरण चौधरी, गौरव कुमार यादव, सोनू त्यागी, सोनू, उदय सिंह, गौरव यादव, एडवोकेट रणपाल अवाना, कुलभूषण शर्मा, लोकेश यादव, वीरपाल यादव, राकेश यादव, प्रेम सिंह, मनोज, मंजीत यादव, राणा मुखर्जी, कृपा शंकर यादव, अनेक सिंह, कवित गुर्जर, रामवीर यादव, राज यादव, मोहित, गुड्डू चौधरी, शालिनी खारी, देवेंद्र खारी, नितिन कुमार, वीर बहादुर, रोहित यादव, सरवन यादव, पंडित कमल शर्मा, शादाब खान, राम सहेली, विश्वास, तनवीर हुसैन, साहिल चौधरी, रामअवतार यादव, रेणुका मेथी, विजय कुमार, सागर, सतपाल, अशोक गुलाटी, आसिफ अंसारी, इंद्रजीत, आसिफ, दीपक यादव, नरेश यादव, नकुल चौहान, अमित कुमार एवं रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

