jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष ‘अग्निवीर सेल’: धामी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष ‘अग्निवीर सेल’: धामी
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष ‘अग्निवीर सेल’: धामी

News Desk
Last updated: July 18, 2026 6:43 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Contents
About The AuthorNews Desk

शुक्रवार को देहरादून के कुआंवाला स्थित यूथ फाउंडेशन ट्रेनिंग एरिया में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के तहत पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित करने के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्वरोजगार से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी विशेष सहायता मिलेगी। साथ ही, सेवामुक्त अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समर्पित सेल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही अग्निवीरों के लिए पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन सहित सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, अधिकतम आयु सीमा में छूट और भर्ती प्रक्रियाओं में प्राथमिकता की व्यवस्था कर चुकी है। उनका उद्देश्य सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को सम्मानजनक भविष्य देना है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में पूरी पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिसके तहत 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं एक सैनिक के बेटे हैं और सैनिकों के त्याग, अनुशासन तथा राष्ट्रसेवा की भावना को बचपन से देखते आए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बीच आकर उन्हें अपने परिवार जैसा अनुभव होता है।
कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कौठियाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) गुलाब सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में विकसित होंगी सात एरोमा वैली, 91 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
    Next Article हरेला पर खनन विभाग की अनूठी पहल, 22 हेक्टेयर में विकसित होगा ‘संजीवनी वन’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    भीमनगर हत्याकांड में खुलासा, तौलिए से गला घोंटने का किया गया प्रयास

    गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में संपत्ति विवाद में सोमवार रात माता-पिता की हत्या करनेक के आरोपित बेटों ललित…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी भरोसे की पहचान, जून में 98.62% शिकायतों का निस्तारण

    बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का शत-प्रतिशत समयबद्ध समाधान 24 घंटे निगरानी, फील्ड में टीमें सक्रिय और सभी जिलों में…

    5 Min Read
    बर्फबारी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन बेहाल, सड़कें और बिजली आपूर्ति ठप

    हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। पहाड़ी…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीपंजाबराष्ट्रीयहरियाणा

    हरियाणा पंजाब के इन 6 गद्दारों का चेहरा देख लें….चंद पैसों के लिए बन गए पाकिस्तान के मददगार, पंजाब औ

    हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम इस सिलसिले में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। वह ट्रेवल वीजा पर पाकिस्तान…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष ‘अग्निवीर सेल’: धामी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password