jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: इंदिरापुरम में प्रतिकर वसूली के नोटिस से भड़का रोष, RWA-AOA आंदोलन की तैयारी में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इंदिरापुरम में प्रतिकर वसूली के नोटिस से भड़का रोष, RWA-AOA आंदोलन की तैयारी में
उत्तर प्रदेशराज्य

इंदिरापुरम में प्रतिकर वसूली के नोटिस से भड़का रोष, RWA-AOA आंदोलन की तैयारी में

News Desk
Last updated: August 27, 2026 9:06 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद। इंदिरापुरम योजना में आवंटियों को प्रतिकर वसूली के लिए नोटिस मिलने के बाद रोष देखा जा रहा है। इस मसले पर वैशाली और इंदिरापुरम की आरडब्ल्यूए-एओए एकजुट हो रही है। इंदिरापुरम में वार्ड-81 के पार्षद धीरज अग्रवाल ने जल्द सभी संगठनों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाने की बात कही है।

Contents
About The AuthorNews Desk

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरापुरम आवासीय योजना में जीडीए को किसानों को बढ़ा मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अभिवृद्धित प्रतिकर की धनराशि आवंटियों से वसूलने के लिए नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।

नोटिस को लेकर इंदिरापुरम और वैशाली के आवंटियों में रोष

जीडीए से प्रतिकर वसूली के लिए चस्पा किए जा रहे नोटिस को लेकर इंदिरापुरम और वैशाली के आवंटियों में रोष है। आवंटियों ने जीडीए को प्रतिकर देने से साफ इन्कार किया है। प्राधिकरण द्वारा मकनपुर ग्राम के किसानों के भूमि मुआवजे से जुड़े पुराने मामले में अब आम निवासियों के घरों पर नोटिस चिपकाए जा रहे हैं।

आवंटियों का कहना है कि मुआवजे का भुगतान जीडीए और मकानपुर के किसानों के बीच का विषय है। इसका भुगतान जीडीए को अपने खजाने से करना है, निवासियों से इसका कोई लेना-देना नहीं है। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह एकतरफा कार्रवाई है।

आवंटियों के घरों पर नोटिस चिपकाए जा रहे

प्राधिकरण द्वारा मकनपुर ग्राम के किसानों के भूमि मुआवजे से जुड़े पुराने मामले में अब आवंटियों के घरों पर नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। इंदिरापुरम योजना में निवासियों ने अपनी गाढ़ी कमाई से मकान खरीदे हैं, पूरी स्टांप ड्यूटी दी है और नियमानुसार बैनामा-रजिस्ट्री कराई है।

पार्षद धीरज अग्रवाल ने कहा कि जीडीए की भूमि इंदिरापुरम में हैं, उन्हें बेच कर किसानों को मुआवजा दिया जा सकता है। आवंटियों से मुआवजे के लिए वृद्धित प्रतिकर लेना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मसले पर जल्द ही सभी पक्षों से वार्ता कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

आवंटियों से वसूली करना न्यायसंगत नहीं है। इसको लेकर जल्द ही बैठक कर निर्णय लिया जाएगा, जिससे आवंटियों पर बोझ न बढ़े। – प्रयाम सक्सेना, अध्यक्ष, इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन

सभी आरडब्ल्यूए और एओए से संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही इसको लेकर महापंचायत होगी। सभी आवंटियों को एकजुट किया जाएगा। अभी हम लोग अलग-अलग सोसायटी व आरडब्ल्यूए के वाट्सएप ग्रुपों पर मैसेज भेज कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। – सुदर्शन अवस्थी, महासचिव इंदिरापुरम वैलफेयर एसोसिएशन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में जीडीए काम कर रहा है। कई लोग धनराशि जमा भी कर चुके हैं। करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा भी कराए गए हैं। – रुद्रेश कुमार शुक्ला, सहायक अभियंता जीडीए

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के 147 सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक होगी शिक्षकों की भर्ती
    Next Article गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों में चला बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध खोखे-झुग्गियां हटाईं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीलिंग भूमि घोषित
    उत्तराखंडराज्य

    बिचपुरी में 64 बीघा अतिरिक्त सीलिंग भूमि घोषित, राजस्व विभाग ने लगाया सूचना बोर्ड

    बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के कर्म में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन बाजपुर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे CM योगी, फिर जाएंगे गोरखपुर

    उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में जन्माष्टमी का त्योहार मनाएंगे। वह शुक्रवार की सुबह  श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। हालांकि,…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    पूर्व DGP प्रशांत कुमार ने ली संत प्रेमानंद महाराज की शरण, मिले भगवान के स्मरण का जीवनदायिनी संदेश

    पूर्व DGP प्रशांत कुमार ने ली संत प्रेमानंद महाराज की शरण, मिले भगवान के स्मरण का जीवनदायिनी संदेश नई दिल्ली:…

    3 Min Read
    दिल्ली

    Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

    दिल्ली में बीजेपी सरकार ने पूर्व केजरीवाल सरकार के एक नियम में बदलाव किया है. वर्तमान सरकार ने ऑटो और…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: इंदिरापुरम में प्रतिकर वसूली के नोटिस से भड़का रोष, RWA-AOA आंदोलन की तैयारी में
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password