पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी फायर स्टेशन फेस-3 एवं जनपद पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में आज दिनांक 16.10.2026 को फायर स्टेशन फेस-3 नोएडा में आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, दशहरा, विसर्जन, छठ पूजा एवं दीपावली के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थित सोसाइटियों एवं अस्थायी पंडालों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में अग्नि सुरक्षा, जीवन रक्षा उपायों एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
