पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा श्री कृष्ण पाल सिंह के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग कर आगामी त्योहारों एवं लुलु हाइपरमार्केट (LuLu Hypermarket) के उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके उपरांत डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा नॉलेज पार्क क्षेत्र में आयोजित डांडिया उत्सव में सम्मिलित होकर उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजन से संवाद किया गया तथा दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस दौरान सभी से जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पीसीआर/पीआरवी वाहन लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें तथा बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
