jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 120 की रफ्तार, 45 मिनट का सफर… लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बदलेगा UP की तस्वीर, आज होगा उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 120 की रफ्तार, 45 मिनट का सफर… लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बदलेगा UP की तस्वीर, आज होगा उद्घाटन
उत्तर प्रदेशराज्य

120 की रफ्तार, 45 मिनट का सफर… लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बदलेगा UP की तस्वीर, आज होगा उद्घाटन

News Desk
Last updated: July 13, 2026 7:01 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। सोमवार (13 जुलाई) को एक्सप्रेसवे का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक रक्षामंत्री 13 जुलाई की सुबह 10:35 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे केजीएमयू के 22वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पहुंचेंगे और यहां से दोपहर तीन बजे ला-मार्टीनियर कॉलेज से हेलीकाप्टर के जरिए लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचेंगे। उनके साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मौजूद रहेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री फिर लखनऊ लौटेंगे और सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल के वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शाम 4:30 बजे से 5:45 बजे तक स्कूल परिसर में ही आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर का शिलान्यास भी करेंगे। राजनाथ सिंह शाम छह बजे लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा के मुताबिक पब्लिक के लिए एक्सप्रेसवे 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से खोल दिया जाएगा।

पहले दिन से ही लोगों से टोल लिया जाएगा। वहीं लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि उन्नाव में लोकार्पण करने के बाद एक्सप्रेसवे से ही सफर करते हुए रक्षामंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और मुख्यमंत्री सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल पहुंचेंगे। सफर के दौरान एनएचएआइ के अधिकारी एक्सप्रेसवे पर चल रही वे-साइड एमेनिटीज से जुड़े कार्यों को भी दिखा सकते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article श्री राघव मंदिर में होगी भव्य श्रीराम कथा, समिति की बैठक में लिया गया सर्वसम्मति से निर्णय
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी ज्ञानवापी विवाद को विशेष लोक अदालत में भेजा, बातचीत से समझौते की सलाह
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 15 अगस्त के बाद शुरू हो सकता है मानसून सत्र! सुक्खू कैबिनेट की बैठक में 10 से 12 सिटिंग्स पर होगा फैसला

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी साफ”

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’

    नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 120 की रफ्तार, 45 मिनट का सफर… लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बदलेगा UP की तस्वीर, आज होगा उद्घाटन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password