jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून से शुरुआत: राम माधव, CM धामी और महेंद्र भट्ट संभालेंगे BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की कमान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून से शुरुआत: राम माधव, CM धामी और महेंद्र भट्ट संभालेंगे BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की कमान
उत्तराखंडराज्य

देहरादून से शुरुआत: राम माधव, CM धामी और महेंद्र भट्ट संभालेंगे BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की कमान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा बुधवार को उत्तराखंड में ””विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ निकालेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश स्तर पर यात्रा की कमान प्रदेश प्रभारी राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संभालेंगे, जबकि जिलों में प्रदेश सह प्रभारी, सांसद, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी नेतृत्व करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक कुंदन परिहार ने बताया कि सात अक्टूबर को देशभर में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

 कार्यकर्ताओं और आमजन को जोड़ा जाएगा

साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरादून में मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होगा।

इसके बाद विकसित भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा और स्थानीय प्रतिनिधि सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। इसके बाद ज्योति को लैंसडाैन चौक पर स्थापित किया जाएगा। इसी तर्ज पर सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी।

परिहार के अनुसार उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, टिहरी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऊधम सिंह नगर में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, हरिद्वार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पौड़ी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत, अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, चंपावत में कैबिनेट मंत्री खजान दास, नैनीताल में सांसद अजय भट्ट तथा चमोली में विधायक अनिल नौटियाल व भोपाल राम टम्टा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तरकाशी में बोले PM मोदी: “मैं एंबीशन के लिए नहीं, मिशन के लिए जीने वाला व्यक्ति हूँ”
    Next Article उत्तराखंड में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ | जिले…

    2 Min Read
    बिहार

    बिहार में पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा – पेंशन राशि ₹15,000 प्रति माह की गई

    बिहार में पत्रकारों को नीतीश सरकार का तोहफा – पेंशन राशि ₹15,000 प्रति माह की गई पटना | 25 जुलाई…

    2 Min Read
    Dehradun
    उत्तराखंड

    Dehradun: इसरो अध्यक्ष का बड़ा एलान: 5 साल में बनेगा भारत का खुद का अंतरिक्ष केंद्र, 2040 तक भेजेंगे यात्री चंद्रमा पर

    इसरो अध्यक्ष का बड़ा एलान: 5 साल में बनेगा भारत का खुद का अंतरिक्ष केंद्र, 2040 तक भेजेंगे यात्री चंद्रमा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून से शुरुआत: राम माधव, CM धामी और महेंद्र भट्ट संभालेंगे BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की कमान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password