jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:18 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रुद्रपुर: नेताओं के मुंह से जाने-अनजाने कोई ऐसी बात निकल जाती है, जो विवाद का कारण बन जाती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत इन दिनों धन्यवाद और जन संवाद यात्रा पर निकले हैं. एक तो कांग्रेस का पार्टी हाईकमान उनकी इस यात्रा से नाराज है. दूसरी तरफ मंगलवार को किच्छा पहुंचने पर हरीश रावत कुछ ऐसा कह बैठे जिसने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

लाठी वाले बयान पर सियासी घमासान: किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना से पहले सियासत गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लाठी वाले बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर पहुंचे हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन छोटी-छोटी लाठियां लेकर पहुंचने की अपील की. रावत ने आशंका जताई कि कहीं भाजपा चुनावी जीत को लूटने का प्रयास न करे.

राजेश शुक्ला का हरीश रावत पर पलटवार: हरीश रावत के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि-

कांग्रेस खुद को गांधीवादी बताती है, लेकिन उसके नेता कार्यकर्ताओं से लाठी लेकर आने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस लाठी लेकर आएगी तो भाजपा कार्यकर्ता फूल लेकर जाएंगे.
-राजेश शुक्ला, प्रवक्ता, बीजेपी-

ऐसे में मतगणना से पहले किच्छा में ‘लाठी बनाम फूल’ की सियासत चर्चा में है.

किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लाठी वाले बयान को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं. चुनावी नतीजों से पहले सामने आए इस बयान ने स्थानीय सियासत में हलचल बढ़ा दी है.

हरीश रावत ने कांग्रेसियों से लाठी लेकर आने को कहा: दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि-

मतगणना के दिन छोटी-छोटी लाठियां लेकर पहुंचें. हमें आशंका है कि कहीं भाजपा चुनावी जीत को लूट न ले.
-हरीश रावत, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस-

बीजेपी ने कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा पर उठाए सवाल: हरीश रावत के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को गांधीवादी विचारधारा वाला दल बताती है, लेकिन उसके नेता कार्यकर्ताओं से लाठी लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील कर रहे हैं.

बीजेपी ने मतगणना को प्रभावित करने की चाल बताया: राजेश शुक्ला ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी लेकर मतगणना के दिन पहुंचने की जरूरत क्यों पड़ रही है. उन्होंने कहा कि मतगणना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना चाहिए. भाजपा की ओर से यह भी सवाल उठाया गया कि क्या इस तरह की अपील से मतगणना की प्रक्रिया प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है.

कांग्रेसी लाठी लाएंगे तो बीजेपी फूल देगी: हालांकि, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी लेकर आएंगे तो भाजपा कार्यकर्ता फूल लेकर जाएंगे. इसी बयान के बाद किच्छा की सियासत में ‘लाठी बनाम फूल’ की चर्चा शुरू हो गई है.

आज है किच्छा और सिरौलीकलां में मतगणना: किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन और पुलिस पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है. मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. प्रशासन की ओर से मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है.

किच्छा में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: अब चुनावी परिणाम से पहले नेताओं के बीच जारी बयानबाजी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का लाठी वाला बयान चर्चा में है, तो दूसरी तरफ भाजपा का ‘फूल लेकर जाने’ वाला पलटवार सुर्खियां बटोर रहा है. मतगणना के दिन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का रुख और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण रहेगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून से शुरुआत: राम माधव, CM धामी और महेंद्र भट्ट संभालेंगे BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की कमान
    Next Article हिमाचल: 100 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, 4 हजार शिक्षकों की होगी मानदेय पर भर्ती
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    अमित शाह
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अमित शाह 21 जनवरी को उत्तराखंड आगमन पर, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता

    देहरादून । केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह 21 जनवरी 2026 को उत्तराखंड आ रहे है। केन्द्रीय गृह एवं…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हर गांव का बनेगा विकास रोडमैप, हर वार्ड से चुने जाएंगे दो प्रमुख कार्य

    ​​​​​​​शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर स्विगी को लगाया 30 लाख का चूना, B.Com छात्र गिरफ्तार

    गाजियाबाद: क्राइम ब्रांच टीम ने स्विगी से 30 लाख रुपये की ठगी के आरोप में बीकॉम के छात्र को गिरफ्तार…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता के अनुरोध एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में ‘लाठी बनाम फूल’ की राजनीति: मतगणना से पहले हरीश रावत के बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password