jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कांग्रेस में हलचल: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलीं रजनी पाटिल- ‘सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कांग्रेस में हलचल: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलीं रजनी पाटिल- ‘सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला’
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में हलचल: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलीं रजनी पाटिल- ‘सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 10:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया है कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रस्ताव मिलने के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी आलाकमान को इस संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने चुनाव आयोग, ईवीएम और पार्टी के आंतरिक अनुशासन को लेकर बेबाक राय रखी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप, बैलेट पेपर से चुनाव की उठाई मांग

प्रेस वार्ता के दौरान रजनी पाटिल ने केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में डालने तक की बात कह दी। उन्होंने दावा किया कि नई पीढ़ी भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग दोहराई। भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव नतीजे उम्मीदों के विपरीत रहे हैं, जिसका कारण बड़े पैमाने पर वोट चोरी है। उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि अब सिर्फ वोट चोरी नहीं हो रहे, बल्कि पार्टी चोरी तक हो रही है। इस कथित धांधली के खिलाफ कांग्रेस आगामी सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी।

राजस्व मंत्री जगत नेगी को नसीहत, संगठन में कसावट के निर्देश

पार्टी के आंतरिक मामलों पर बोलते हुए रजनी पाटिल ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को सख्त नसीहत दी कि वे पार्टी से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक बयानबाजी से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन के कामकाज पर उन्होंने कहा कि कई जिला अध्यक्षों ने ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा उनकी बात न सुनने की शिकायत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन में जहां नियुक्तियां लंबित हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

2027 के चुनावों की तैयारी शुरू, पेपर लीक बड़ा मुद्दा

रजनी पाटिल ने बताया कि कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। आगामी चुनावों में पेपर लीक को एक बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक के कारण 70 से 80 युवाओं को आत्महत्या जैसा दुखद कदम उठाना पड़ा है, जिसे कांग्रेस जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगी।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम हिमाचल करवाने का करेंगे आग्रह 

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सफल कार्यक्रम छात्रों की गूंज को हिमाचल प्रदेश में भी आयोजित करवाने का आग्रह किया जाएगा, जो देश के अन्य प्रमुख शहरों में काफी सफल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: बल्क ड्रग पार्क के लिए 98,683 वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण, SIA प्रक्रिया शुरू
    Next Article जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, बरेली में नौ जिलों के अफसरों के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी ने बनाई रणनीति

    कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा के लिए सावन के पहले ही दिन मुख्य सचिव और डीजीपी…

    9 Min Read
    मनवीर सिंह चौहान
    उत्तराखंडराज्य

    मनवीर सिंह चौहान ने पर्यटन विकास व सड़क संपर्क सुधार हेतु मंत्री से की चर्चा

    देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर जनपद…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    12 घंटे में बहाल हुआ नंदा की चौकी पुल का मार्ग, सीएम धामी ने मांगा जवाब

    देहरादून। भारी वर्षा के कारण मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक…

    1 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली के द्वारका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

    दिल्ली के द्वारका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 विदेशी नागरिक गिरफ्तार 📍 स्थान: द्वारका, नई दिल्ली📅 तारीख: 6 जून…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कांग्रेस में हलचल: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलीं रजनी पाटिल- ‘सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password