jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: बल्क ड्रग पार्क के लिए 98,683 वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण, SIA प्रक्रिया शुरू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: बल्क ड्रग पार्क के लिए 98,683 वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण, SIA प्रक्रिया शुरू
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: बल्क ड्रग पार्क के लिए 98,683 वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण, SIA प्रक्रिया शुरू

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 9:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पंजुआना में प्रस्तावित प्रशासनिक ब्लॉक व टाउनशिप से बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक (किमी 0/000 से किमी 7/370) एक लिंक रोड के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रधान सचिव एम सुधा देवी की ओर से जारी इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अधिग्रहण की कार्यवाही से जुड़ी सामाजिक प्रभाव आकलन प्रक्रिया इसके शुरू होने के 6 महीने के भीतर पूरी की जाएगी। इस आकलन के दौरान पंचायतों और ग्राम सभा के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा।

प्रभावों का बारीकी से अध्ययन 

प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या धमकी मिलने पर पूरी प्रक्रिया को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। यह आकलन इकाई मुख्य रूप से प्रभावित परिवारों की आजीविका, सार्वजनिक संपत्तियों, सड़कों, सार्वजनिक परिवहन, पेयजल स्रोतों, चरागाहों और शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों जैसे बुनियादी ढांचे पर पड़ने वाले प्रभावों का बारीकी से अध्ययन करेगी।

लागू नहीं होगा सहमति का प्रविधान

अधिसूचना की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यह जमीन लोक निर्माण विभाग द्वारा सार्वजनिक उद्देश्य के लिए अधिगृहित की जा रही है। इस कारण से भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 की धारा 2 की उप-धारा 2 के तहत आने वाला अनिवार्य सहमति प्राविधान इस अधिग्रहण पर लागू नहीं होगा।

इन 6 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

इस परियोजना के तहत ऊना जिले की तहसील हरौली के अंतर्गत आने वाले 6 गांवों व मोहल की कुल 317 खसरा नंबरों वाली 98,683 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। प्रभावित होने वाले गांवों का विवरण इस प्रकार है। रोड़ा बालिवाल में 42,311 वर्ग मीटर, जोरडियन पुबोवाल प्रथम में 22,835 वर्ग मीटर, जोरडियन कुठार बीत में 14,979 वर्ग मीटर, पुबोवाल में 12,254 वर्ग मीटर, पंजुआना में 3,720 वर्ग मीटर, कुठार बीत में 2,584 वर्ग मीटर भूमि है।

आम जनता के लिए संपर्क जानकारी

इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने सामाजिक प्रभाव आकलन इकाई के संपर्क सूत्र भी जारी किए हैं। जिनमें अध्यक्ष (निदेशक, हिप्पा, शिमला) 0177-2734777, सदस्य सचिव (संयुक्त सचिव, राजस्व विभाग) 0177-2880693, सदस्य (प्रभारी, एसआईआरडी, हिप्पा) 94595-82482, सदस्य (विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) 0177-2833872, सदस्य (मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, पर्यावरण विज्ञान विभाग) 0177-2816047 हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में ‘मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार’ योजना शुरू: बहादुर बच्चों को मिलेगा 51-51 हजार रुपये का इनाम
    Next Article हिमाचल कांग्रेस में हलचल: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलीं रजनी पाटिल- ‘सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरियाणा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा गृह विभाग का बड़ा फैसला: 22 डिस्ट्रिक्ट अटार्नी को सीधी डीडीपी पदोन्नति

    चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के गृह विभाग के अंतर्गत कार्यरत करीब दो दर्जन नियमित विधि अधिकारियों जिला न्यायवादी (डिस्ट्रिक्ट अटार्नी) को…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    कश्मीरी गेट स्लीपर बस दुष्कर्म कांड: 400 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    नई दिल्ली। कश्मीरी गेट में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में आने के बाद उत्तरी…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में CWC की बैठक: CM सुक्खू ने हाईकमान को दिया शिक्षा सुधारों का ब्यौरा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित…

    4 Min Read
    उन्नाव
    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

    उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत उन्नाव,…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: बल्क ड्रग पार्क के लिए 98,683 वर्ग मीटर भूमि का होगा अधिग्रहण, SIA प्रक्रिया शुरू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password