jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल: रामपुर विधायक व वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल: रामपुर विधायक व वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल: रामपुर विधायक व वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 3, 2026 9:03 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का निधन हो गया है. 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से रामपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

चार बार विधायक रहे नंदलाल का निधन

नंदलाल अपने राजनीतिक जीवन में चार बार विधायक चुने गए. उन्होंने वर्ष 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर शुरू किया. इसके बाद वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार जीत दर्ज कर रामपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. इस तरह उन्होंने लगातार चार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की. वे पूर्व में स्वास्थ्य मुख्य संसदीय सचिव (CPS) के पद पर भी रहे थे.

CM सुक्खू ने जताया दुख

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शोक संदेश में कहा कि, “रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री नंद लाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. नंद लाल जी अपने उसूलों पर अडिग रहने वाले और पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता थे. उनका स्पष्ट विचारों वाला व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा. वह सार्वजनिक जीवन में समाज के प्रति समर्पित रहे. ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल दें. मेरी गहरी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं.”

डिप्टी सीएम ने व्यक्त की संवेदनाएं

वहीं, हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताते हुए लिखा है, “विधानसभा में हमारे साथी एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री नंद लाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. नंद लाल जी ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और रामपुर के विकास के लिए समर्पित किया. उनके निधन से प्रदेश ने एक समर्पित जनसेवक और हमने अपना एक साथी खो दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

नेता प्रतिपक्ष ने भी जताया दुख

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लिखा है, “रामपुर के विधायक आदरणीय नंद लाल जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों एवं समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

वहीं, अधिकारियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नंद लाल एक सज्जन, नेकदिल, उदार और सिद्धांतवादी व्यक्तित्व के धनी थे. वे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति हमेशा सहयोगात्मक रवैया रखते थे. जरूरत के समय उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहता था. उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और सभी के साथ आत्मीय व्यवहार को हमेशा याद रखा जाएगा. शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘आगामी चुनाव में हारेंगे बीजेपी के 16 विधायक, 5 गुटों में बंटी है पार्टी’
    Next Article पंजाब: मान सरकार की बड़ी पहल, ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ और ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल से मिलेगा निवेश और रोजगार को बढ़ावा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    बसपा में आकाश आनंद बने फिर से नेशनल कोआर्डिनेटर ! मायावती का बड़ा सियासी दांव

    बसपा में आकाश आनंद बने फिर से नेशनल कोआर्डिनेटर ! मायावती का बड़ा सियासी दांव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल का रामपुर उपचुनाव: सुक्खू सरकार का रिपोर्ट कार्ड या वीरभद्र सिंह की विरासत की परीक्षा? जानिए पूरा सियासी समीकरण

    शिमला। हिमाचल की सत्ता का अगला सियासी संकेत रामपुर से मिल सकता है। विधायक नंद लाल के निधन से रिक्त…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    दादरी और खुर्जा के रास्ते चलेंगी नई ट्रेनें, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का किया धन्यवाद

    आज दिनांक 09.10.2026 को माननीय सांसद डाॅ महेश शर्मा एवं पूर्व केन्दीय मंत्री भारत सरकार जी द्वारा लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्धनगर…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में पशुपालन बनेगा लाभकारी स्वरोजगार, पशुपालकों को बीमा-क्रेडिट से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अब पशुपालन को केवल ग्रामीण परिवारों की पारंपरिक गतिविधि के रूप में नहीं, बल्कि नियमित और लाभकारी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल: रामपुर विधायक व वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password