jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP में आज 818 युवाओं को नौकरी की सौगात, सीएम योगी लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र, किन पदों पर मिलेगी जॉब?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP में आज 818 युवाओं को नौकरी की सौगात, सीएम योगी लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र, किन पदों पर मिलेगी जॉब?
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में आज 818 युवाओं को नौकरी की सौगात, सीएम योगी लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र, किन पदों पर मिलेगी जॉब?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 7:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया। इस महाभियान की शुरुआत शनिवार से हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शानिवार को लोकभवन में 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर नौकरी की सौगात देंगे। इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं एवं आयुष विभाग से जुड़े विभागों के अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में कौशल विकास के 48 अभ्यर्थी हैं। प्लंबर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 31 है। इसके अलावा आयुष विभाग में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 361 चयनित अभ्यर्थियों को भी कार्यक्रम में सीएम योगी नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

एक्सरे- टेक्नीशियन में सफल 357 को नौकरी

उद्योग विभाग के भी चयनितों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के नौ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के 357 एक्सरे-टेक्नीशियन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 सितंबर को गोरखपुर में कहा था कि उत्तर प्रदेश में अब नौजवानों को नौकरी की गारंटी है। उनकी सरकार अब तक 9.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। विस चुनाव से पहले एक लाख और युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। उन्होंने 77 हजार पदों पर पुलिस और होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही। सीएम योगी ने कहा था कि मजबूत कानून-व्यवस्था से प्रदेश में निवेश और विकास का सकारात्मक माहौल बना है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है।

अब प्रदेश मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नए कल-कारखानों और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अब उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर पात्र परिवार को आवास, शौचालय, राशन, रसोई गैस और बेटियों की पढ़ाई और विवाह से जुड़ी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। बचे लोगों को लाभ देने के लिए शिविर लगेंगे। गोरखपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि विकास और जनोपयोगी सुविधाओं के लिए कानून का राज और सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण जरूरी है। उन्होंने कहा था कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े: संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग
    Next Article पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी ‘नवीन’ चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में काम कर रही 1.14 लाख सूक्ष्म और लघु औद्योगिक इकाइयों (एमएसई) के टैक्स में बड़ा बदलाव करने की…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना

    बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने बुधवार को बिलासपुर जिले में मछुआरा सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। झंडूता के धराड़सानी में…

    5 Min Read
    वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह
    उत्तराखंडराज्य

    घनसाली के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह नेगी का निधन

    टिहरी। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह…

    2 Min Read
    चरणजीत सिंह चन्नी
    पंजाबराज्य

    पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान: कांग्रेस के सच्चे सिपाही, पार्टी नहीं छोड़ेंगे

     बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP में आज 818 युवाओं को नौकरी की सौगात, सीएम योगी लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र, किन पदों पर मिलेगी जॉब?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password