jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद पुलिस में लापरवाही पर सख्ती, 7 महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद पुलिस में लापरवाही पर सख्ती, 7 महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद पुलिस में लापरवाही पर सख्ती, 7 महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

News Desk
Last updated: September 5, 2026 9:45 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर इस साल लगातार सख्ती हुई है। एक जनवरी से 31 जुलाई तक सात महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।

Contents
About The AuthorNews Desk

इनमें 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, जबकि 138 को लाइन हाजिर किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में औसतन हर 26 घंटे में एक पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आया।

हाल ही में भोजपुर पुलिस की कस्टडी से एक आरोपित के फरार होने के मामले में भी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी।

55 पुलिसकर्मी निलंबित, 138 लाइन हाजिर

सात महीने में हुई 193 कार्रवाइयों में सबसे अधिक 138 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। वहीं 55 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई।

जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर जोन में 19 पुलिसकर्मी निलंबित और 56 लाइन हाजिर किए गए। ग्रामीण जोन में 18 निलंबन और 40 लाइन हाजिरी हुई। ट्रांस हिंडन जोन में भी 18 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए, जबकि 42 को लाइन हाजिर किया गया।

इस तरह हर महीने औसतन 27 से अधिक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई।

एक नजर में कार्रवाई का आंकड़ा

जोननिलंबितलाइन हाजिरकुल कार्रवाई
नगर जोन195675
ग्रामीण जोन184058
ट्रांस हिंडन जोन184260
कुल55138193

फीडबैक सेल की नकारात्मक रिपोर्ट पर भी कार्रवाई

कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने के लिए फीडबैक सेल की रिपोर्ट को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। लोगों से पुलिस की कार्यप्रणाली, गश्त और शिकायतों के निस्तारण को लेकर मिलने वाले फीडबैक में नकारात्मक स्थिति सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई गई।

लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई। इससे फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही पर भी नजर रखी जा रही है।

स्नेचिंग रोकने में नाकामी पर भी गिरी गाज

जिन इलाकों में लगातार स्नेचिंग की घटनाएं हुईं, वहां तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। ऐसे मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की समीक्षा की गई और कार्रवाई भी हुई।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का यह आंकड़ा एक तरफ अधिकारियों की सख्ती को दिखाता है, वहीं दूसरी ओर फील्ड पुलिसिंग की खामियों की ओर भी इशारा करता है। सवाल यह भी उठता है कि निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की नौबत क्यों आई।

लापरवाही बरतने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने कहा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने से व्यवस्था दुरुस्त रहती है।

– धवल जायसवाल, डीसीपी मुख्यालय, गाजियाबाद

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये
    Next Article दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान

    चंडीगढ़। खेलों की धरती के रूप में पहचान बना चुके हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से…

    2 Min Read
    AAP
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 852 स्कूल नीले-पीले रंग में, विपक्ष ने किया AAP पर हमला

    राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पंजाब सरकार द्वारा 852 सरकारी स्कूलों को…

    2 Min Read
    गुजरात

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधीनगर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश

    प्रधानमंत्री मोदी का गांधीनगर दौरा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सख्त संदेश गांधीनगर, 27 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    प्रदेश में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, मुख्य सचिव ने दिए नीति निर्माण के निर्देश

    देहरादून 05 जनवरी, 2028 (सू. ब्यूरो): मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद पुलिस में लापरवाही पर सख्ती, 7 महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password