jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: त्योहारी सीजन से पहले सुक्खू कैबिनेट का बड़ा दांव: 10 अक्टूबर को होगी बैठक, कर्मचारियों को DA और युवाओं को नौकरियों का तोहफा संभव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » त्योहारी सीजन से पहले सुक्खू कैबिनेट का बड़ा दांव: 10 अक्टूबर को होगी बैठक, कर्मचारियों को DA और युवाओं को नौकरियों का तोहफा संभव
राज्यहिमाचल प्रदेश

त्योहारी सीजन से पहले सुक्खू कैबिनेट का बड़ा दांव: 10 अक्टूबर को होगी बैठक, कर्मचारियों को DA और युवाओं को नौकरियों का तोहफा संभव

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 11:36 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले दो बार टल चुकी राज्य मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित बैठक अब 10 अक्टूबर को होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शारदीय नवरात्र से ठीक पहले यह बैठक बुलाई है, जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं की उम्मीदें परवान चढ़ गई हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

माना जा रहा है कि सरकार त्योहारी सीजन से पहले कई अहम फैसलों पर मुहर लगाकर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में वित्त विभाग के आला अधिकारियों के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित वित्तीय अदायगियों पर गहन मंथन किया है। इसके साफ संकेत हैं कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले सरकार महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी कर सकती है।

इन प्रमुख एजेंडों के अलावा, बैठक में मुख्यमंत्री की विभिन्न बजट घोषणाओं और सरकार की तरफ से गठित की गई कई मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई अन्य अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।

राज्य सरकार ने दिसंबर 2026 तक 50 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से कैबिनेट बैठक में शिक्षा समेत कई अन्य विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को हरी झंडी मिल सकती है।

बागवानों और पशुपालकों पर मेहरबान होगी सरकार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए इस बैठक में पशुपालकों के लिए दूध के खरीद मूल्य में इजाफा किया जा सकता है। इसके साथ ही, मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत खरीदे जाने वाले सेब और नींबू प्रजाति के फलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाने पर भी मुहर लगने की प्रबल संभावना है।

राजस्व बढ़ाने के लिए बनेगा नया खनन विभाग

सरकारी राजस्व में इजाफा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप एक नए खनन विभाग के गठन और ड्रेजिंग पालिसी पर भी विस्तार से चर्चा होगी। नया विभाग बनने से नदियों की ड्रेजिंग समेत अन्य कार्यों का सीधा जिम्मा इसे सौंपा जाएगा, जिससे अवैध खनन पर लगाम लगेगी और सरकारी खजाने में वृद्धि होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल की ‘गोल्डन बेटियों’ पर सुक्खू सरकार मेहरबान: कबड्डी और क्रिकेट स्टार्स को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपए और पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी
    Next Article गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, साले को वीडियो कॉल कर बोला— “आधी कर दी है, ले जाओ”
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़ताजा खबरलाइफस्टाइल

    किरंदुल में छात्रों की पहल: भीषण गर्मी में लगाया सार्वजनिक प्याऊ, डीएवी स्कूल ने पेश की सेवा की मिसाल

    किरंदुल में छात्रों ने दिखाई सेवा भावना, सार्वजनिक प्याऊ से राहगीरों को राहत छत्तीसगढ़ के किरंदुल में पड़ रही भीषण…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधायकों की पहचान दूर से हो जाएगी। उन्हें वाहन पर लगाने के लिए जल्द ही अलग पहचान…

    3 Min Read
    उन्नाव
    उत्तर प्रदेश

    उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

    उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत उन्नाव,…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार का बड़ा निर्देश: SC-ST अत्याचार निवारण मामलों की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण के आदेश

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम,…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: त्योहारी सीजन से पहले सुक्खू कैबिनेट का बड़ा दांव: 10 अक्टूबर को होगी बैठक, कर्मचारियों को DA और युवाओं को नौकरियों का तोहफा संभव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password