jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें

News Desk
Last updated: July 14, 2026 8:07 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं के नए सीबीएसई पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 दिनों के भीतर नए पाठ्यक्रम की पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के साथ कक्षा नौवीं का पाठ्यक्रम अपडेट हो चुका है और नई पाठ्यपुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। समय की कमी को देखते हुए विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नई किताबें जल्द से जल्द खुले बाजार से स्वयं खरीद लें, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

शिक्षा निदेशक ने दिए आदेश

शिक्षा निदेशक ने आदेश दिए हैं कि यदि कोई आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी नई पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य उसे स्कूल निधि (स्कूल फंड) से नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा जिन विद्यालयों के पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है, वे चाहें तो कक्षा नौवीं के सभी विद्यार्थियों को भी नई पुस्तकें मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्णय ले सकते हैं।

15 दिन में अनुपालन के निर्देश

निदेशालय ने सभी प्रधानाचार्यों को इन निर्देशों का 15 दिनों के भीतर पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि नए पाठ्यक्रम की किताबों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला से भी अनुरोध किया है कि नई पाठ्यपुस्तकों की बाजार में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों को किताबें प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल को मिलेंगे बीबीएमबी के अधिकार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
    Next Article सुक्खू का दावा- हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार, भाजपा गलतफहमी में न रहे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला आयोजित

    सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    NMDC भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग,अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन

    दंतेवाड़ा। NMDC भर्ती परीक्षा को जल्द से जल्द आयोजित कराने की मांग को लेकर दंतेवाड़ा जिले के अभ्यर्थियों द्वारा बुधवार…

    2 Min Read
    डिजिटल डिस्प्ले
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर सख्ती, नई नियमावली में डिजिटल डिस्प्ले को बढ़ावा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने विज्ञापन होर्डिंग लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    CM भगवंत मान की अकाल तख्त से अपील; 15 जनवरी को मेरी पेशी LIVE Telecast हो, मैं सबूतों के साथ आ रहा हूं…

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त ने तलब किया है। उन्हें 15 जनवरी को 'श्री अकाल तख्त साहिब' के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में 15 दिन में उपलब्ध होंगी कक्षा नौवीं की नई पाठ्यपुस्तकें
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password