jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 18, 2026 9:01 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 300 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों और मशीनरी की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस वर्ष के अंत तक मेडिकल कॉलेंजों में ऑटोमेटेड लैबोरेटरी सिस्टम स्थापित करने को कहा। चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। इनमें चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 75 करोड़ रुपये का ट्रैक आधारित इंटीग्रेटेड टोटल लैब ऑटोमेशन सिस्टम, नेरचौक और टांडा के लिए 50 करोड़ रुपये की पैट स्कैन मशीनें और मेडिकल सुपरस्पेशियलिटी चमियाना के लिए दो करोड़ रुपये की उच्च क्षमता वाली इकोकार्डियोग्राफी मशीनें शामिल हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में 13 फुल डिजिटल रेडियोग्राफी मशीनों, मैमोग्राफी तथा अन्य उपकरणों के लिए भी निविदाएं जारी की गई हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 3 करोड़ रुपये की ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट, आईजीएमसी शिमला में 5 करोड़ रुपये के 4 के लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट और इलेक्ट्रोसर्जिकल स्टेशन, 36 लाख रुपये की ईसीजी मशीनें, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए 13 करोड़ रुपये के उपकरण, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत 15 करोड़ रुपये की मशीनरी एवं उपकरण, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 100 करोड़ रुपये की दवाइयां एवं औषधियां तथा 30 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपभोग्य एवं सर्जिकल सामान की खरीद भी शामिल है।

दूसरे चरण में  83 करोड़ के मशीनरी और उपकरणों की खरीद

स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं और मशीनरियों की खरीद के बारे में सीएम को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण में लगभग 83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त चिकित्सा मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में लैब स्थापित करने के लिए 1.60 करोड़ रुपये की मैनिकिन्स की खरीद एवं स्थापना, चमियाना और टांडा मेडिकल कॉलेज में बाइप्लेन डीएसए मशीनों के लिए 30 करोड़ रुपये, मंडी मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला, टांडा, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं एफेरेसिस यूनिट स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये शामिल हैं।

ये उपकरण भी खरीदे जाएंगे

इसके अतिरिक्त, केएनएच और आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीनरी एवं उपकरण और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अंतर्गत तहत एक गायनी यूनिट स्थापित करने के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया उपकरणों पर 3 करोड़, रेडियोलॉजी और ऑर्थाेपेडिक सर्जरी विभागों के लिए मशीनरी एवं उपकरणों पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में चमियाना सुपर स्पेशिलिटी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के लिए कोलेंजियोस्कोप और इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक लिथोट्रिप्सी सिस्टम की खरीद के लिए 1 करोड़ रुपये शामिल हैं।

चंबा मेडिकल कॉलेज में मशीनरी एवं उपकरणों के लिए 1.33 करोड़ रुपये, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत पांच संस्थानों के लिए 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीनों के लिए 20 करोड़ रुपये, आठ संस्थानों के लिए 4 डी कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीनों के लिए 6 करोड़ रुपये और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के तहत पांच संस्थानों के लिए उच्च क्षमता वाली डिजिटल एक्स-रे मशीनों के लिए 3.75 करोड़ रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और सभी प्रक्रियाएं बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव केके पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार और एम सुधा देवी, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद
    Next Article मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, सुक्खू बोले- अगले 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में खौफनाक हादसा: रावण के पुतले के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक 5 धमाके, ठेकेदार की मौत और 4 नाजुक

    लाजपतनगर स्थित शनि चौक चौकी के सामने रामलीला मैदान के सामुदायिक केंद्र में सोमवार सुबह रावण का पुतला बनाने के…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सफाई कर्मियों के हित में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, 2000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को हरियाणा…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में ED की रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया: बोले- चुनाव से पहले ‘आप’ नेताओं और अफसरों को डराने की कोशिश

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित छापेमारी को लेकर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

    लखनऊ। आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी (आयुष) चिकित्सा पद्धतियों को उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए योगी सरकार नई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा फोकस, 300 करोड़ के उपकरण-मशीनरी की खरीद तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password