jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख

Tripty Srivastava
Last updated: January 6, 2026 7:56 am
Tripty Srivastava
Share
SHARE

प्रदेश सरकार ने निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस निर्णय से निर्यातकों को प्रचार, प्रसार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में सीधा लाभ मिलेगा। प्रचार, विज्ञापन, कैटलॉग और वेबसाइट से जुड़े खर्च पर मिलने वाली सहायता को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये प्रति निर्यातक प्रति वर्ष कर दिया गया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

विदेशी खरीदारों को नमूने भेजने पर बढ़ी सहायता
विदेशी खरीदारों को उत्पादों के नमूने भेजने में होने वाले खर्च पर भी सरकार ने सहायता राशि बढ़ाई है। पहले जहां इस मद में एक लाख रुपये की सहायता मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये प्रति निर्यातक प्रति वर्ष कर दिया गया है, जिससे नए बाजारों में उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

एमएसएमई निर्यातकों को मेलों में भागीदारी पर विशेष सहयोग
निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अनुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र के निर्यातकों को विदेशी मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने पर स्टाल के वास्तविक व्यय का 75 प्रतिशत, अधिकतम 3.25 लाख रुपये तक दिया जाएगा। इसके साथ ही हवाई यात्रा पर भी 1.25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

गुणवत्ता प्रमाणन पर मिलेगी 25 लाख रुपये तक की सहायता
गुणवत्ता नियंत्रण योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों के प्रमाणन के लिए भी सरकार ने बड़ा प्रावधान किया है। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ), भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), वूलमार्क, हॉलमार्क, एचएसीसीपी और सीई मार्क जैसे प्रमाणनों पर होने वाले खर्च के लिए प्रति निर्यातक प्रति वर्ष 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

ट्रेड फेयर और बायर सेलर मीट को मिलेगा प्रोत्साहन
विदेश में आयोजित ट्रेड फेयर और बायर सेलर मीट की आयोजक संस्थाओं को कुल व्यय का 75 प्रतिशत, अधिकतम तीन करोड़ रुपये तक की सहायता देने का निर्णय लिया गया है। वहीं देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार मेलों के लिए आयोजक संस्था को कुल व्यय का 75 प्रतिशत, अधिकतम एक करोड़ रुपये तक सहायता मिलेगी। इसके अलावा वर्चुअल ट्रेड फेयर के आयोजन पर भी 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे ‘मिशन कर्मयोगी’ की प्रगति की समीक्षा
Next Article अब 500 में हो सकेगी इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल पॉपर्टी की गिफ्ट डीड, CM योगी की कैबिनेट बैठक में आज हो सकते हैं ये बड़े फैसले
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

हिम परिवार पोर्टल
राज्यराष्ट्रीय

हिम परिवार पोर्टल से जोड़ें प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का डेटा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों का पूरा डेटा 20 जनवरी, 2026…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा-वृंदावन दौरा आज से, तीन दिन रहेंगी प्रवास पर

मथुरा | 19 मार्च 2026 भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu 19 मार्च से मथुरा-वृंदावन के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीराम मित्र मंडल और मेदांता अस्पताल ने हृदय स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की

नोएडा: श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा और Medanta Hospital के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-9, नोएडा में हृदय को स्वस्थ रखने संबंधी…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की आहट: प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, अजय राय का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की आहट: प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, अजय राय का बड़ा ऐलान लखनऊ। उत्तर…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password