jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का फैसला, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त मार्गदर्शन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का फैसला, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त मार्गदर्शन
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का फैसला, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त मार्गदर्शन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 17, 2026 7:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें प्रतियोगी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 800 कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बीते 9 जुलाई को विज्ञापन जारी किया है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को बयान में कहा कि प्रदेश का युवा प्रतिभाशाली, अनुशासित और परिश्रमी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राज्य सरकार का उद्देश्य रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्थिक अथवा भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी योग्य अभ्यर्थी की प्रगति में बाधा न बनें। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सशस्त्र पुलिस वाहिनियां इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संगठित एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू किए जाएं।

इन कार्यक्रमों में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी, लिखित परीक्षा की तैयारी, शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, प्रेरणात्मक सत्र तथा चयन प्रक्रिया के अन्य सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण, दूरदराज एवं जनजातीय क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग एवं प्रशिक्षण सुविधाएं सहज उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस में इस पहल से अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं का चयन होगा तथा प्रदेश पुलिस को समर्पित, अनुशासित, शारीरिक रूप से सक्षम और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध युवा पुलिसकर्मी मिलेंगे।

युवा हिमाचल का भविष्य और सबसे बड़ी शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा हिमाचल का भविष्य और सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने, उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध करवाने तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह पहल उसी संकल्प का एक सशक्त उदाहरण है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, स्थान, समयसारिणी तथा पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र जारी करेगी। पुलिस विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने निकटतम सशस्त्र पुलिस वाहिनी, जिला पुलिस कार्यालय अथवा हिमाचल प्रदेश पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से समय-समय पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों में नियुक्त किए प्रभारी और सह-प्रभारी
    Next Article सुक्खू सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों का होगा कायाकल्प
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सीएम हेल्पलाइन 1905 की सीएम धामी ने की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी के निर्देश

    देहरादून: उत्तराखंड की जनता की समस्याओं के निदान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1905 की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

    4 Min Read
    टेकताजा खबरमहाराष्ट्रराष्ट्रीयव्यापार

    तेजी के साथ खुला घरेलू शेयर मार्केट, सेंसेक्स 393 अंक उछला, निफ्टी भी 24,700 के पार, ये शेयर चमके

    निफ्टी फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित

    अंबेडकरनगर। सात हत्याओं के आरोपित और एक लाख रुपये के इनामी दुर्दांत डकैत आसिम अली उर्फ विक्की को एसटीएफ ने मंगलवार…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस जारी, रिवीजन याचिका पर कोर्ट का आदेश

    हाथरस। बूलगढ़ी प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में जिला न्यायालय ने नोटिस जारी किया…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का फैसला, पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगा मुफ्त मार्गदर्शन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password