jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार की पहल, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को निःशुल्क लिखित और शारीरिक प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार की पहल, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को निःशुल्क लिखित और शारीरिक प्रशिक्षण
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की पहल, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को निःशुल्क लिखित और शारीरिक प्रशिक्षण

News Desk
Last updated: July 18, 2026 6:59 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में 800 कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क लिखित परीक्षा, शारीरिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 9 जुलाई 2026 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा प्रतिभाशाली, अनुशासित और मेहनती है। सरकार का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देना भी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी योग्य अभ्यर्थी की सफलता में बाधा नहीं बननी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी सशस्त्र पुलिस वाहिनियों में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं। इनमें भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, लिखित परीक्षा की तैयारी, शारीरिक दक्षता परीक्षा, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और प्रेरक सत्रों सहित चयन प्रक्रिया के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर अनुभवी पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षक मार्गदर्शन देंगे।

सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण, दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के उन युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें बेहतर कोचिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। इससे प्रदेश के अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को पुलिस भर्ती में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी और पुलिस विभाग को प्रशिक्षित, अनुशासित व जनसेवा के प्रति समर्पित जवान मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा ही हिमाचल का भविष्य और सबसे बड़ी ताकत है। राज्य सरकार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने और उनके सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पुलिस विभाग जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, प्रशिक्षण केंद्र, समय-सारिणी और पंजीकरण प्रक्रिया जारी करेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने निकटतम सशस्त्र पुलिस वाहिनी, जिला पुलिस कार्यालय और पुलिस विभाग के आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर नजर रखने की अपील की गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 2200 करोड़ घाटे से जूझ रहे एचआरटीसी का नया प्लान, वैट लीज पर चलेंगी अंतरराज्यीय बसें
    Next Article गाजियाबाद के ऐतिहासिक चारों गेटों का होगा जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    संपत्ति
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में संपत्ति छिपाने में ‘बड़े साहब’ और बताने में आगे निकले ‘बाबू’, 47 हजार कर्मचारियों का वेतन रुका

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्यकर्मियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाने को लेकर अपनाए गए सख्त रुख…

    5 Min Read
    उत्तराखंड

    खच्चर चलाने वाले अतुल का IIT में सेलेक्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर दी बधाई

    खच्चर चलाने वाले अतुल का IIT में सेलेक्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर दी बधाई रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड |…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिर कटी लाश, बोरे में पैक बॉडी, और… ऑफिस में प्रेमी ने मिंकी शर्मा को क्यों मारा? HR मैनेजर की हत्या की कहानी

    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली बनेगा स्टार्टअप हब, सरकार ने 500 करोड़ की नई स्टार्टअप नीति का किया ऐलान

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्टार्टअप का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार की पहल, पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को निःशुल्क लिखित और शारीरिक प्रशिक्षण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password