jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’

News Desk
Last updated: August 25, 2026 8:28 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे लिए कइयों ने गड्ढे-खाई खोदी लेकिन फिर भी भगवान और जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और एक-एक परतें खोली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सदन में नियम 130 के तहत जारी चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई में वह डरने वाले नहीं हैं, ऐसे में विपक्ष धमकाना बंद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भाजपा द्वारा तैयार की गई चार्जशीट की वर्तमान सरकार जांच करवा रही है। सुक्खू ने कहा कि सरकार 2 अक्तूबर से मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना शुरू करेगी। इसके तहत 2 लाख परिवारों को 1,500 रुपए की आर्थिक सहायता के साथ 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाएं गिनाते हुए कहा कि दिसम्बर से मार्च तक प्रदेश के सभी मैडीकल कालेजों में स्टाफ नर्स के रिक्त पद भर दिए जाएंगे। इसके अलावा लोक सेवा आयोग के माध्यम से 300 डाक्टरों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना की जांच भी विपक्ष के कहने पर करवाई गई। जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां 4 पुरुषों के लिए बच्चेदानी के ऑप्रेशन के बिल बनाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अत्याधुनिक ऑटोमेशन लैब स्थापित की जाएगी, जैसी सुविधा पीजीआई में भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से सरकार पीछे नहीं हटेगी और प्रदेश में व्यवस्था को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कई सवाल पैदा कर जाते हैं, इतने तनाव में हैं कि धमकाना शुरू कर दिया। हमने रोबोटिक सर्जरी की मशीनें एक करोड़ सस्ती खरीदी हैं।

इससे पहले सोमवार को नियम-130 के तहत विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों, आधुनिक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, रिक्तियां तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता प्रदान करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदर्श चिकित्सा संस्थानों में सभी सुविधाएं देने का दावा किया था, लेकिन स्वास्थ्य संस्थानों को बर्बादी की तरफ धकेल दिया है, जहां व्यवस्था आऊटसोर्स कर्मचारियों के सहारे चल रही है और दवाइयां न होने से लोगों की जेब ढीली हो रही है। परमार ने मैडीकल कालेजों में धांधली का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग में खरीद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने टांडा मैडीकल कालेज में स्टेंट खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच करवाने की भी मांग उठाई। चर्चा में कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर, डा. जनक राज, पवन कुमार काजल और राम कुमार ने भी भाग लिया।

जांच चली होने से पहले ही निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नियम 130 के तहत चल रही चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के एक विधायक द्वारा पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोपों पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदन में सही तथ्य रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्य का यह कहना कि पूर्व सरकार ने 16 से 17 संस्थानों पर ताले लगाए और पैसा ट्रांसफर किया, तथ्य पर आधारित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना की जांच चल रही है, ऐसे में जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, उससे पहले निष्कर्ष पर पहुंचते हुए यह कहना कि घोटाला हुआ है, सही नहीं है।

साथ ही कहा कि जो अधिकारी गलत तरीके से कुछ निकालने का प्रयास करेंगे तो उस जांच की भी जांच होगी। इसलिए अधिकारी दबाव में आकर काम न करें, जो सही होगा वहीं बताएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपकी सरकार को 4 साल होने जा रहे हैं, काम कब होगा। आप जाते-जाते जो गड्ढा खोद रहे हैं, वह अपनी पार्टी के लिए खोद रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा अस्पतालों में बेसिक सुविधा न मिलने से आदमी मर रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 27 साल बाद हिमाचल में लॉटरी की तैयारी, नीरज भारती ने CM सुक्खू को लिखी चिट्ठी
    Next Article बरसात के बाद हिमाचल में 800 किमी सड़कों की फिर होगी टारिंग, 120 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

    काशीपुर। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में वर्षा जल…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी में खरगे की सभा पर बरसे नितिन नवीन, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

    हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में आयोजित सभा और उसके बाद हुए शुद्धीकरण विवाद को लेकर भाजपा…

    5 Min Read
    देहरादून
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

    देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता

    करनाल में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू की दो टूक- ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, धमकाना बंद करे विपक्ष’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password