jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

News Desk
Last updated: September 6, 2026 8:25 am
News Desk
Share
SHARE

सुजानपुर: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी और गौरवमयी खबर है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ की पूर्व और वर्तमान में पीएम श्री (सीबीएसई) सुजानपुर टीहरा की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन को शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह देश का सबसे प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। मंजरी महाजन का नाम देशभर से चुने गए उन 48 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों की सूची में शामिल है, जिन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बनाई अलग पहचान

मंजरी वी. महाजन की पहचान केवल एक उत्कृष्ट शिक्षाविद् के रूप में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने वाले एक विजनरी लीडर के रूप में भी है। उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम था कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेठ को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड (पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार) और वेस्ट वारियर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

मंजरी महाजन के नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कई उपलब्धियां दर्ज

एक प्रशासक के तौर पर उनके खाते में कई अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय उपलब्धियां दर्ज हैं। सैंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमैंट द्वारा उनके विद्यालय को लगातार दो बार ग्रीन स्कूल स्टेटस का दर्जा मिल चुका है। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान दिल्ली ने उन्हें देश के चुनिंदा अभिनव  स्कूल प्रमुखों की सूची में भी शामिल किया है। वहीं, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन उन्हें विजनरी लीडर इन गर्ल एजुकेशन के विशेष सम्मान से भी अलंकृत कर चुका है।

स्कूलों में लागू किए ईको-फ्रैंडली प्रोजैक्ट्स

मंजरी महाजन ने किताबी ज्ञान से परे जाकर छात्रों को प्रकृति से जोड़ने का काम किया है। विद्यालयों में प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाना, जैविक खेती के लिए वर्मी कंपोस्टिंग (केंचुआ खाद) तैयार करना और कुशल अपशिष्ट प्रबंधन जैसी बेहतरीन और पर्यावरण हितैषी पहल उन्हीं की देन मानी जाती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुजानपुर टीहरा (सीबीएसई) की प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन जी को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय नेतृत्व के क्षेत्र में मंजरी वी. महाजन के समर्पण को अनुकरणीय बताया तथा कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि समस्त शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में शिक्षक दिवस की धूम, 21 स्कूल, 5 कॉलेज और 5 तकनीकी शिक्षकों को मिला सम्मान
    Next Article सुक्खू की दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात, फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला टला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने उद्योगों और निवेशकों के लिए कारोबारी माहौल को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा निवेशक-अनुकूल बनाने की दिशा…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    शताब्दी समारोह में शामिल होने मेट्रो से पहुंचे PM मोदी, SRCC में बोले- शिक्षा और नेतृत्व की विरासत

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना

    नोएडा में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की सराहना नोएडा मीडिया क्लब द्वारा…

    3 Min Read
    मसूरी विधानसभा क्षेत्र
    उत्तराखंडराज्य

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवन्तपुर स्थित वैभव फार्म में ₹54.49 लाख…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल की मंजरी महाजन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password