jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, संगठन और 2027 चुनाव पर फोकस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, संगठन और 2027 चुनाव पर फोकस
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, संगठन और 2027 चुनाव पर फोकस

News Desk
Last updated: August 5, 2026 10:16 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा का कोर ग्रुप आज बुधवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक करेगा. इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है. इसमें प्रदेश संगठन के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा. बैठक में पिछले दिनों संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा उत्तराखंड भाजपा के वे सभी प्रमुख नेता बैठक में शामिल होंगे, जो पिछली कोर ग्रुप बैठक का हिस्सा रहे थे. माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश इकाई को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देगा. भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी समय-समय पर कोर ग्रुप की बैठक आयोजित करती है. इसी क्रम में बुधवार को दिल्ली में भी बैठक प्रस्तावित है. उन्होंने बताया यह बैठक संगठन की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा है, जिसमें प्रदेश संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

कुंदन परिहार ने कहा बैठक में पिछले दिनों संगठन स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति भी तय होगी. उन्होंने बताया पार्टी आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत योजना तैयार करेगी. जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके. प्रदेश महामंत्री ने कहा बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भी रहेगा. चुनाव को अभी समय जरूर है, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को समय रहते गति देने की रणनीति बनाई है. इसी उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

उन्होंने कहा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. केंद्रीय नेतृत्व के सुझावों और निर्देशों के आधार पर प्रदेश संगठन आगामी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा. पार्टी का प्रयास है कि संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाई जाए. बूथ स्तर तक संगठन को और प्रभावी बनाया जाए.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अभी से अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना शुरू कर दिया है. ऐसे में दिल्ली में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक केवल नियमित समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक रोडमैप को अंतिम रूप देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बैठक में प्रदेश संगठन के विभिन्न मुद्दों, आगामी जनसंपर्क अभियानों, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और चुनावी तैयारियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है. साथ ही केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जा सकता है. भाजपा के लिए यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आने वाले समय में संगठन कई बड़े कार्यक्रमों की तैयारी कर रहा है. ऐसे में दिल्ली में होने वाला यह मंथन आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
    Next Article मसूरी पालिका बोर्ड की बैठक में 34 प्रस्ताव पास, वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में 15% छूट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दक्षिणी दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी, Sudhanshu Trivedi ने CAA और अनुच्छेद 370 पर रखे विचार

    दक्षिणी दिल्ली। जब नेहरू-लियाकत एक्ट हुआ तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बड़े स्पष्ट शब्दों में बोला था कि इसका कोई…

    3 Min Read
    आईआईटी
    उत्तराखंडराज्य

    आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, वन विभाग के वरिष्ठ IFS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

    देहरादून। उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग-1 ने भारतीय वन सेवा (IFS) के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    लायंस इंटरनेशनल जिला 321C1 मे गवर्नर के चुनाव का बिगुल नोएडा से बजा

    प्रत्याक्षियो ने अपने नामांकन पत्र भरे। PMJF Dr. लायन विनय सिसोदिया जो कि नोएडा शहर से ही हैं, ने अपना…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक, संगठन और 2027 चुनाव पर फोकस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password