jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral
उत्तर प्रदेशराज्य

उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 2, 2026 8:09 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

माधौगढ़(उरई)। यूपी में उरई के कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा का शारीरिक शोषण करते चाचा की हरकतों को उसके ही नाबालिग भतीजे ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो को अपने दोस्तों को दिखाया और उन्हें बांट भी दिया। किसी दोस्त ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला तो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी के चाचा ने ट्यूटर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी टीचर और वीडियो बनाने वाले भतीजे दोनों को हिरासत में ले लिया है। टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय शिशुपाल सिंह पिछले तीन माह से एक घर में ट्यूशन पढ़ाने जा रहा था। इसी दौरान उसकी 17 वर्षीय छात्रा से नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि शिक्षक ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पूर्व उसका 14 वर्षीय भतीजा अचानक वहां पहुंच गया।

उसने चाचा की हरकतों का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। बाद में उसने वीडियो अपने दोस्तों को भेज दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वीडियो किशोरी के परिवार तक पहुंचा तो परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

माधोगढ़ थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके भतीजे के नाबालिग होने के कारण बाल अपचारी के रूप में निरुद्ध किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और वायरल वीडियो सोशल मीडिया में किसने डाला, इसकी भी जांच कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय सर्वे में यूपी के सीएम का जलवा बरकरार
    Next Article नोएडा में पुलिस और लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़: 2 शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    स्वच्छ सर्वेक्षण में चमका हिमाचल: नगर परिषद ठियोग ने देश के टॉप 20 शहरों में बनाई जगह, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

    शिमला: स्वच्छता के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है. प्रदेश की नगर परिषद ठियोग ने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ट्रिपल मर्डर आरोपी के घर मिला असलहों का जखीरा, बुलडोजर ऐक्शन के दौरान दिखा मौत का सामान

    लखनऊ : सआदतगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर गुरुवार को एक…

    5 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा श्रम बोर्ड में 1500 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच तेज, ए.के. सिंह कमेटी करेगी पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल

    चंडीगढ़: हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला अब एक बार फिर सुर्खियों में…

    7 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर से संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद तर्क मार्च में शामिल आंदोलनकारियों पर सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उरई में गुरु के रिश्ते को किया कलंकित, किशोरी से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म, भतीजे ने वीडियो बना दोस्तों को भेजा तो हुआ Viral
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password