jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब की सियासत में पारा हाई: सात हॉट सीटों पर राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, सीएम मान और सुखबीर बादल ने संभाला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब की सियासत में पारा हाई: सात हॉट सीटों पर राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, सीएम मान और सुखबीर बादल ने संभाला मोर्चा
पंजाबराज्य

पंजाब की सियासत में पारा हाई: सात हॉट सीटों पर राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, सीएम मान और सुखबीर बादल ने संभाला मोर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 15, 2026 12:34 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब की सियासत में सात हॉट सीटों पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। धूरी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा संभाल लिया है, तो जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल सक्रिय होकर सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

वहीं बाकी सीटों पर भी नेताओं की दौड़-भाग तेज हो गई है। कहीं जनसभाओं के जरिये माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, तो कहीं सीधे जनता के बीच पहुंचकर लोगों को अपने पक्ष में करने की कवायद चल रही है। ऐसे में इन सात सीटों पर बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

धूरी भी हॉट सीट बनी हुई है। वर्ष 2022 में सीएम भगवंत मान ने यहां से चुनाव लड़ा था और 58,206 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को मात दी थी जबकि वर्ष 2027 चुनाव में कांग्रेस से दलवीर सिंह गोल्डी ने 2,811 मतों से जीत दर्ज की थी।

सीएम मान अभी से इस सीट पर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को भी सीएम मान ने एक कार्यक्रम के दौरान युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके अलावा मान धूरी हलके में लोक मिलनी का भी आयोजन कर चुके हैं।

जलालाबाद में तीन बार जीत दर्ज कर चुके सुखबीर

वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जलालाबाद सीट पर भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट पर सुखबीर तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर जगदीप कंबोज गोल्डी ने सुखबीर बादल को 30,930 मतों को मात दी थी।

यही कारण सीट अभी से इस सीट पर सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब बचाओ रैली का आयोजन भी जलालाबाद में किया था ताकि लोगों के बीच जा सके। इसके अलावा लगातार वह यहां कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

मजीठा और अमृतसर पूर्व सीट पर भी मुकाबला होगा दिलचस्प

मजीठा और अमृतसर पूर्व सीट भी पंजाब विधानसभा की हॉट सीटों में गिनी जाती हैं। अमृतसर पूर्व सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी जीवन ज्योत कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया को मात दी थी। सिद्धू पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय नहीं है।

इसके अलावा मजीठिया इससे पहले मजीठा सीट से भी चुनाव लड़ते रहे हैं और वर्ष 2022 में उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी क्योंकि बिक्रम मजीठिया ने नवजोत सिद्धू की चुनौती स्वीकार करते हुए अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ा था। मजीठिया ने मजीठा सीट पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि वह किस सीट से चुनाव मैदान में उतरते हैं।

लंबी सीट पर पांच बार जीते प्रकाश सिंह बादल

शिअद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल ने लंबी सीट पर पांच बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 1997 से लेकर 2017 तक लगातार इस सीट पर शिअद का कब्जा रहा। हालांकि पिछली बार इस सीट पर उन्हें आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां से हार का सामना करना पड़ा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस सीट से शिअद किसे चुनाव मैदान में उतारती है। आप और शिअद ने दोनों ने ही अभी से लंबी में अपना डोर-टू-डोर प्रचार तेज कर दिया है।

चमकौर साहिब में सरगर्मियां तेज

चमकौर साहिब सीट पर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी इस हलके से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2007 से लेकर 2017 तक चन्नी लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।

हालांकि वर्ष 2022 में वह आप प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह ने उन्हें 7,942 से हरा दिया था। चन्नी इस समय भी प्रदेश कांग्रेस में काफी सक्रिय हैं और लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले चुनाव में चन्नी को कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा बनाया था।

पटियाला सीट पर रोचक होगा मुकाबला

पटियाला विधानसभा पर भी इस बार रोचक मुकाबला होगा। इस सीट पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी परनीत कौर भी यहां से विधायक रह चुकी हैं लेकिन पिछली बार कैप्टन को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार चुनाव से पहले कैप्टन परिवार पटियाला में सक्रिय है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब: मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम मान सख्त, बोले- कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Next Article हरियाणा बनेगा ड्रोन निर्माण का ग्लोबल हब: सीएम नायब सैनी और रूसी प्रतिनिधिमंडल के बीच 2 बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    रेडियंट एक्सो विजन में स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने की जांच

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा सेक्टर-64 स्थित रेडियंट एक्सो विजन कंपनी परिसर में 19 सितंबर 2026 को कर्मचारियों के स्वास्थ्य…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    50 लाख आबादी वाले गाजियाबाद में एक भी न्यूरोलॉजिस्ट नहीं, मरीजों को दिल्ली का सहारा

    गाजियाबाद। जिले की करीब 50 लाख आबादी के लिए सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में एक भी न्यूरोलाजी विशेषज्ञ (न्यूरोलाजिस्ट) उपलब्ध नहीं है।…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘छात्र पक्ष या विपक्ष के नहीं’; दिल्ली में प्रदर्शन के बीच NEET छात्रों से मिले पंकज चौधरी, संदेश क्या है

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर नीट पेपरलीक को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री…

    4 Min Read
    कर्मचारियों और पेंशनरों
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: कर्मचारियों और पेंशनरों को 8555 करोड़ रुपये के एरियर का भुगतान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार को कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर का 8555 करोड़ रुपये का भुगतान करना है, जिसमें से 2155…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब की सियासत में पारा हाई: सात हॉट सीटों पर राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, सीएम मान और सुखबीर बादल ने संभाला मोर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password