jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था

Tripty Srivastava
Last updated: February 4, 2026 7:24 am
Tripty Srivastava
Share
कालोनाइजर
SHARE

एसटीएफ वाराणसी ने मंगलवार देर रात सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित एक लाख के इनामी कुख्यात बनारसी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया। वह गाजीपुर के गौरहट (करंडा) का निवासी था। 21 अगस्त को अरिहंत नगर कॉलोनी फेज -2 (सारनाथ) में बनारसी ने अपने साथियों अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू और विशाल के साथ महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के लिए उसने पांच लाख की सुपारी ली थी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

एसटीएफ वाराणसी को सूचना मिली थी कि बनारसी यादव किसी वारदात को अंजाम देने बरियासनपुर के रास्ते दयालपुर की ओर जाने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि सूचना पर निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह टीम के साथ बरियासनपुर के पास खड़े थे। तभी बाइक से बनारसी समेत दो बदमाश आते दिखे। एसटीएफ के रोकने पर बाइक चला रहा लाल रंग का जैकेट पहने बदमाश भागने लगा, जबकि पीछे बैठे बनारसी यादव ने एसटीएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी और गिर गया। उधर, दूसरा बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। एसटीएफ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बनारसी यादव पर हत्या, लूट समेत अन्य अपराध में 21 मुकदमे दर्ज हैं।

दोनों हाथ से चला रहा था गोली

आमने-सामने की मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बनारसी यादव दोनों हाथ से .30 और .32 की पिस्टल से फायरिंग कर रहा था। इस दौरान एक-एक गोली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और निरीक्षक अमित श्रीवास्तव को लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से उनकी जान बची। बदमाश के पास से दो पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किया गया है।

गाजीपुर के फैटू ने दी थी हत्या सुपारी

मुंबई में रहने वाले गाजीपुर के रामपुर ढकवां (खानपुर) निवासी बिल्डर एवं प्रापर्टी डीलर जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या की साजिश रची थी। इसमें सिंहपुर (सारनाथ) निवासी संपूर्णानंद शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला, सिंहपुर का पूर्व प्रधान श्यामप्रकाश राजभर उर्फ रेखा प्रधान भी शामिल थे। इन्हें सारनाथ पुलिस ने बीते 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अरिहंत नगर में करीब 50 करोड़ की 40 बिस्वा जमीन के विवाद में फैटू ने अन्य के साथ हत्या की साजिश रची थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article योगी सरकार यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए
Next Article रवि काना बांदा जेल से रवि काना की रिहाई पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में 20 जुलाई को संकट देहरादून | 18 जुलाई…

2 Min Read
प्रशासनिक फेरबदल
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: HAS अधिकारियों के तबादले और तैनाती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने फूलों की होली के संग मनाया राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व रंगोत्सव, 800–900 गणमान्य रहे शामिल

नोएडा।  व्यापारियों एवं उद्यमियों के सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व रंगोत्सव के शुभ अवसर…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

रजनी ताई उपासने: रायपुर की पहली महिला विधायक का 92 वर्ष की उम्र में निधन

रजनी ताई उपासने: रायपुर की पहली महिला विधायक का 92 वर्ष की उम्र में निधन, जनसेवा की मिसाल रहीं रायपुर,…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password