jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए

Tripty Srivastava
Last updated: February 4, 2026 7:06 am
Tripty Srivastava
Share
योगी सरकार
SHARE

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सड़क यातायात कहीं अधिक सुगम होने वाला है। योगी सरकार ने जिले की ग्रामीण और अन्य मार्गों की कुल 424 सड़कों के नवीनीकरण व मरम्मत के लिए 75.4 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत 15 करोड़ रुपये से अधिक की पहली किश्त जारी की जा चुकी है और जल्द ही लगभग 143.71 किलोमीटर लंबी सड़कों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी

सरकार की इस पहल से ग्रामीण इलाकों में क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। पहली किश्त जारी होने के बाद जिले के सभी विकास खंडों में स्थित 418 ग्रामीण सड़कों और छह अन्य जिला मार्गों के नवीनीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 143.71 किलोमीटर है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और संपर्क बेहतर होगा।

मरम्मत के बाद आसान होगा आवागमन

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य टेंडर के माध्यम से कराया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद टूटी-फूटी सड़कों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा और आम लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। कार्य आवंटन के साथ ही निर्माण अवधि भी तय की जाएगी। टिकरी बाजार से तिवारी पुरवा मार्ग, गौरैया संपर्क मार्ग, लक्ष्मणपुर टिकरी संपर्क मार्ग, परसापुर धनवा से पाण्डेयपुर संपर्क मार्ग, कल्याणपुर संपर्क मार्ग सहित कई अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण सड़कें और अन्य जिला मार्ग भी शामिल हैं।

इन प्रमुख मार्गों का होगा नवीनीकरण

अन्य जिला मार्गों की छह सड़कों के लिए 97 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है, जिनके लिए 9.11 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इनमें निर्माण खंड और प्रांतीय खंड की तीन-तीन सड़कें शामिल हैं। प्रमुख मार्गों में मनकापुर भत्ता से तेंदुआ रानीपुर होते हुए इटैला खुर्द छपिया मंदिर मार्ग, गोंडा-अयोध्या मार्ग से रामपुर खरहंटा होलापुर वाया मोतीगंज डुमरियाडीह मार्ग, सीबीएन मार्ग दुर्जनपुर से घाचा बीकापुर सेमराशेखपुर चौखड़िया मार्ग और कटरा किशुनदासपुर अकबरपुर मैनपुर दुर्जनपुर चौराहा मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों में बभनगांव, तांबेपुर, पाल्हापुर संपर्क मार्ग, खिराभा, गोविंदपारा और भदुवातरहर मार्ग का भी नवीनीकरण किया जाएगा।

आने वाले समय में और योजनाओं को मिलेगी मंजूरी

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए सड़क नवीनीकरण और मरम्मत की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी, जिसे परीक्षण के बाद स्वीकृति मिल गई है। जिले में स्वीकृत सड़कों पर कार्य जल्द शुरू होगा और टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही निकट भविष्य में शासन स्तर से और भी विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article योगी सरकार योगी सरकार सदन के पटल पर पहली बार पेश करेगी ये रिपोर्ट, बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद
Next Article कालोनाइजर वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत 50 नए रोजगार सृजन का लक्ष्य

रूद्रपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी/ जिला प्रबंधक उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम अमन अनिरूद्ध ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबर

किसकी है साज़िश? कौन चाहता है निर्दोष कसाना की साफ सुथरी छवि को खराब करना

गाजियाबाद। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हलचल सी मची हुई है। कथित तौर पर देह व्यापार नेटवर्क को…

7 Min Read
हरियाणा

हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: चुनाव, बजट और राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर चर्चा

पंचकूला। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लगभग एक दर्जन विषयों पर डेढ़ घंटे…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

महिला दिवस पर सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जागरूकता अभियान की पहल

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-82 स्थित स्वर्णिम विहार में समाज के लोगों ने पूर्व अध्यक्ष शबनम गुप्ता…

1 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password