jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मंदिर में गाड़ीं लाशें, ऊपर बिछाईं टाइल्स! बागपत का ‘कातिल’ महंत कोलकाता से भिखारी के भेष में गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मंदिर में गाड़ीं लाशें, ऊपर बिछाईं टाइल्स! बागपत का ‘कातिल’ महंत कोलकाता से भिखारी के भेष में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

मंदिर में गाड़ीं लाशें, ऊपर बिछाईं टाइल्स! बागपत का ‘कातिल’ महंत कोलकाता से भिखारी के भेष में गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 6:45 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पुजारी ने अवैध संबंध का राज खुलने के डर से डबल मर्डर कर मंदिर परिसर में ही उनकी लाशें दफना दीं। लाशें दफनाने के बाद पुजारी ने वहां इंटरलाकिंग टाइल्स लगवाई और उस पर धुना जला दिया। यह घटना जुलाई महीने की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुजारी नेपाल भाग गया था। वहां से वह कोलकाता आ गया पलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। बागपत की कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने पुजारी को जेल भेज दिया था। सोमवार को जेल पहुंचकर पुलिस ने पुजारी के बयान दर्ज किए।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह मामला है बागपत के चांदीनगर के गांव सिंगौली तगा के दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या का। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुजारी ने बताया कि अंकित की बहन के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। अंकित के हाथ उसके और प्रेमिका के अश्लील फोटो और वीडियो लग गए थे। अंकित ने उसे ब्लैकमेल कर उससे रुपये भी लिए। मंदिर छोड़कर चले जाने की चेतावनी भी दी। फोटो-वीडियो वायरल होने के डर से उसने अपने चेलों के साथ मिलकर अंकित और इसरार की हत्या कर दी। 25 जुलाई को सिंगौली तगा निवासी दिव्यांग 27 वर्षीय अंकित और उसका दोस्त 34 वर्षीय इसरार बाइक से खेकड़ा जाने को कहकर घर से निकले थे, लेकिन वे वापस नहीं आए। 29 जुलाई को अंकित की बहन ने चांदीनगर थाने में दोनों के लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 13 अगस्त की तड़के करीब तीन बजे लहचौड़ा के श्रीगणेश मंदिर के परिसर से गड्ढे की खोदाई कराई और अंकित, इसरार दोनों के शव बरामद किए।

नशीला इंजेक्शन लगाकर की थी हत्या

पुलिस ने दावा किया था कि मंदिर के पुजारी नरेश नाथ निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर ने अपने दो शिष्य उज्ज्वल पांचाल निवासी पूरनपुर नवादा और कृष्णा यादव निवासी ग्राम मुलन्ड़ी, जौनपुर के साथ मिलकर 25 जुलाई को चाय में नींद की गोलियां खिलाकर और नशीला इंजेक्शन लगाकर अंकित और इसरार की हत्या की थी। इसके बाद दोनों के शव मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबाया और इंटरलाकिंग टाइल्स लगाकर ऊपर धुना जला दिया था। पुलिस ने आरोपी उज्ज्वल और कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी पुजारी नरेश नाथ नेपाल भाग गया था। वहां से वह कोलकाता आ गया और पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे बागपत न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया था। सोमवार को न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद चांदीनगर पुलिस ने जेल पहुंचकर हत्यारोपी पुजारी नरेश नाथ के बयान दर्ज किए।

पुजारी ने यह दिया बयान

चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बयानों में पुजारी नरेश नाथ ने बताया कि सिंगौली तगा के अंकित की विवाहित बहन से उसका प्रेम प्रसंग था। वे दोनों कई बार घूमने के लिए तीर्थस्थलों पर गए थे। एक दिन अंकित को उसका मोबाइल मिल गया। मोबाइल में उसके और प्रेमिका के अश्लील फोटो और वीडियो थे। अंकित ने उसके मोबाइल से इन फोटो, वीडियो को अपने मोबाइल में ले लिया था। पुजारी ने अब आरोप लगाया कि इनके जरिए अंकित उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार वह उससे पैसे भी वसूल चुका था। वीडियो और फोटो वायरल होने के डर से उसने अपने शिष्यों के साथ मिलकर अंकित की हत्या का प्लान बनाया। घटना वाले दिन अंकित अपने दोस्त इसरार को लेकर मंदिर पहुंचा और उसे डराने-धमकाने लगा। इसके बाद शिष्यों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।

यमुना में फेंकी बाइक और मोबाइल

आरोपी पुजारी ने बताया कि चांदीनगर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे धौली प्याऊ चौकी पर बुलाया तो उसे पकड़ने जाने का डर सताने लगा। इसके बाद उसने उज्ज्वल के साथ बाइक और मृतक के मोबाइल को पूर्वी यमुना नहर और बाइक यमुना नदी में फेंक दी। इसके बाद वह नेपाल चला गया, लेकिन वहां बाढ़ आ गई, जिसके बाद वह कोलकाता पहुंच गया।

तीन साल पहले भी कोलकाता गया था पुजारी

पुलिस जांच में पता चला कि नरेश नाथ तीन साल पहले भी कोलकाता गया था और करीब एक महीने तक वहीं रहा था। इस बार नेपाल में बाढ़ आने के बाद वह सीधे कोलकाता पहुंचा और अपने परिचितों के साथ भिक्षु बनकर रहने लगा। उसने स्मार्ट फोन के स्थान पर छोटा फोन रखना शुरू कर दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भयंकर धमाके के साथ फटा तेल टैंक, आग की लपटों में जिंदा जले 2 मजदूर, मची चीख-पुकार
    Next Article चौधरी अजीत सिंह के नाम से जाना जाएगा जनता पीजी कॉलेज, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी आश्वासनों के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार पर विधानसभा की कल्याण…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को नहीं रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग के निर्देश जारी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अर्धसैनिक कर्मियों के लिए CM सुक्खू का बड़ा आश्वासन: प्रदेश में स्थायी बनेगा ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’

    हिमाचल प्रदेश राज्य भूतपूर्व अर्धसैनिक वेलफेयर एवं कोऑर्डिनेशन एसोसिएशन और अखिल भारतीय पूर्व अर्धसैनिक कल्याण एवं समन्वय संघ के प्रतिनिधिमंडल…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुझे अगली बार सीएम बनते हुए… CM पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- मेरी महत्वकांक्षा है

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) केशव प्रसाद मौर्य की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर सियासी गलियारों में लंबे…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मंदिर में गाड़ीं लाशें, ऊपर बिछाईं टाइल्स! बागपत का ‘कातिल’ महंत कोलकाता से भिखारी के भेष में गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password