jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु
उत्तराखंडराज्य

रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 31, 2026 7:58 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चमोली: उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे. रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया इस साल 17 अक्टूबर को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस साल उच्च हिमालय में स्थित रुद्रनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि करीब 19 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर श्रद्धालु रुद्रनाथ धाम पहुंच रहे हैं. इन दिनों धाम की यात्रा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. सितंबर में रुद्रनाथ घाटी में विभिन्न प्रजातियों के फूल खिलने लगेंगे. इससे घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ जाएगी. उन्होंने बताया श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग में जगह-जगह ठहरने और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है. यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कपाट बंद होने से पहले अधिक संख्या में रुद्रनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन करने की अपील की.
शीतकाल में भगवान रुद्रनाथ की पूजा गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में होती है.

बताते चलें कि चमोली जिले में स्थित समुद्रतल से 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर अपनी भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है. हिमालय की दुर्गम चोटियों के मध्य स्थित यह पवित्र धाम अपनी अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमयी दिव्यता के लिए प्रसिद्ध है. रुद्रनाथ धाम पहुंचने के लिए सगर गांव से 19 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है. यात्रा मार्ग केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के बफर जोन से होकर गुजरता है. श्रद्धालु कठिन चढ़ाई के बीच प्रकृति के खूबसूरत नजारों का दीदार करते हुए आगे बढ़ते हैं.

रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा होती है. संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में की जाती है. रुद्रनाथ मंदिर के सामाने नंदा देवी और त्रिशूल चोटियों के दर्शनों से तीर्थ यात्री अभिभूत हो उठते हैं. बताते चलें कि,रुद्रनाथ मन्दिर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भगवान शिव का एक मन्दिर है. यह पंचकेदार में से एक है. रुद्रनाथ मंदिर भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए
    Next Article पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में नवंबर तक खर्च करना होगा बजट का 60 प्रतिशत पैसा, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में बजट प्राविधानों के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने और व्यय की गति…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबरराज्य

    आगरा: पुष्पांजलि अस्पताल में लगी आग, NICU से 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

    आगरा, उत्तर प्रदेश — शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में से एक, पुष्पांजलि अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    राजधानी में सनसनीखेज वारदात: इस्कॉन-कालकाजी मंदिर के पास छात्रा से गैंगरेप, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले महीने चलती बस में 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना अभी देश…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया

    चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को सिर्फ नारा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password