jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम
उत्तराखंडराज्य

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 31, 2026 8:02 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में रविवार को लिया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के साथ सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। इसके लिए पीएम मोदी का जन्मदिन बेहतर अवसर है। कहा, प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र को समर्पित किया है। उनका जन्मदिन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाना सबसे सार्थक होगा।

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन और व्यवहार से स्थापित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इसी मूलमंत्र के साथ सेवा संकल्प के कार्यक्रमों से जन-जन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर अभियान को प्रभावी बनाने का आह्वान किया और कहा कि उत्तराखंड भी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में गरीबों के कल्याण, युवाओं में आत्मविश्वास और महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष जोर रहा है। सबसे अच्छा उत्सव सेवा का उत्सव है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि सेवा अभियान में भी उत्तराखंड भाजपा देश में अव्वल रहेगी।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने एक माह चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश में 16 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रम होंगे।

इनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। देशभर में अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का वह सपना साकार होता दिख रहा है, जिसे पहले देश देखा करता था। राष्ट्र प्रथम की भावना से उनके 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों ने गरीबी हटाने का नारा दिया, जबकि मोदी सरकार ने गरीबी को दूर करने के लिए ठोस काम किया।

कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, गणेश जोशी, भारत चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, मोहन बिष्ट, महंत दिलीप रावत समेत प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु
    Next Article युवाओं को पर्यटन में स्वरोजगार का मौका, सरकार दे रही 33 लाख तक की सब्सिडी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: जनसंवाद पोर्टल की शिकायतों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर के पहले CEO के लिए 2 हजार से अधिक ऐप्लिकेशन, आवेदकों में पूर्व IPS और व्यंग्यकार भी

    अयोध्या। राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने के लिए सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों व निजी क्षेत्रों में कार्यरत रामभक्तों के…

    4 Min Read
    बिहार

    लालू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, RJD में फिर होगी पुरानी सियासी ताकत की वापसी?

    लालू यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, RJD में फिर होगी पुरानी सियासी ताकत की वापसी? राष्ट्रीय…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    काला झंडा दिखाने पर हिरासत में लिए मोहनजीत से मारपीट का आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान नशे के मुद्दे पर काला झंडा दिखाने के बाद पुलिस हिरासत…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा का उत्सव, उत्तराखंड में होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password