jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार

News Desk
Last updated: September 14, 2026 8:03 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। चुनावी वर्ष की दहलीज पर खड़े हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा ने एक-दूसरे की घेराबंदी शुरू कर दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

फिलहाल दोनों दलों के बीच सबसे बड़ा सियासी हथियार गुटबाजी का आरोप बन गया है। कुल मिलाकर हिमाचल में पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने अपनी-अपनी राजनीतिक तोपें निकाल ली हैं और आने वाले दिनों में यह सियासी घमासान और भी रोचक होने वाला है।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक तरफ सीएम सुक्खू भाजपा को पांच गुटों में बंटा हुआ बता रहे हैं, तो वहीं जयराम ठाकुर का दावा है कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी की अंतर्कलह और मनमानी से विचलित हैं।

नई सियासी रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस लाएगी श्वेत पत्र, तो भाजपा ने तैयार की चार्जशीट कमेटी।

सुक्खू का तंज: पांच धड़ों में बंटी है भाजपा, नहीं दे सकती चुनौती

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के भीतर और बाहर, दोनों जगह भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सीएम का दावा है कि भाजपा के भीतर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे पांच गुट सक्रिय हैं, जो लगातार एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं।

सुक्खू ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी गुटबाजी वाली पार्टी आगामी चुनावों में कांग्रेस के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर सकती। सीएम ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

केंद्र से आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) और जीएसटी कंपनसेशन बंद होने के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्तीय अदायगी में कोई कमी नहीं आने दी है।

जयराम का पलटवार: अपनी नाकामी और गुटबाजी से बौखलाए हैं सीएम

शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में मिली जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान में सियासी हालात और अपनी ही पार्टी की गुटबाजी से बुरी तरह विचलित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सुक्खू की तानाशाही और मनमानी से कांग्रेस के मंत्री और विधायक दोनों ही परेशान हैं। संगठन स्तर पर भी कांग्रेस में भारी नाराजगी है, जिसे छिपाने के लिए सीएम भाजपा पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा: CM सुक्खू बोले— नशीले पदार्थों के कारोबार से बनी अवैध संपत्ति होगी जब्त
    Next Article हिमाचल में 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को झटका: नहीं मिले खरीदार, टेंडर की तारीख बढ़ी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    क्राइमदिल्लीराज्य

    नई दिल्ली में प्रदर्शन हिंसक, 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल; 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

    नई दिल्ली: नई दिल्ली क्षेत्र में सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को हिंसा भड़क गई. दिल्ली पुलिस ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुरादनगर में गरजे योगी, बोले- आस्था के मार्ग को अब कोई नहीं रोक सकता

    गाजियाबाद। कांग्रेस और सपा आज आस्था की बात कर रही हैं, यह हास्यास्पद है। ये वही लोग हैं जो कि कांवड़…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    हर घर संपर्क अभियान के तहत दादरी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

    हर घर संपर्क अभियान के तहत दादरी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न गौतम बुद्ध नगर, 22 जुलाई 2025: आम…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सरकार चली गांव ओर जन समस्याओं का किया मौक़े पर निस्तारण

    शिविर में 82 समस्याएं पंजीकृत हुई जिसमें से 14 का मौके पर ही समाधान किया गया। खटीमा। जन-जन की सरकार,…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password