jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किरोड़ा नाले पर प्रस्तावित पुल को मिली शासन स्तर से मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किरोड़ा नाले पर प्रस्तावित पुल को मिली शासन स्तर से मंजूरी
उत्तराखंडराज्य

किरोड़ा नाले पर प्रस्तावित पुल को मिली शासन स्तर से मंजूरी

Tripty Srivastava
Last updated: December 30, 2025 6:36 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

चम्पावत। जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत किरोडा नाले पर प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन स्तर से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

किरोडा नाले पर 480 मीटर लंबाई तथा 120 मीटर स्पैन वाले इस पुल के निर्माण के लिए कुल ₹48.37 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 1984/2015 के अंतर्गत जारी की गई है। परियोजना की ई-डीपीआर ब्रिज कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल), हल्द्वानी इकाई द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसे शासन स्तर पर परीक्षण के बाद मंजूरी मिली।

मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को वर्षभर सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। बारहमासी यात्रा से न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और परिवहन, होटल तथा अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को गति मिलेगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पुल निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पुल के निर्माण से टनकपुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों और यात्रियों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री धामी की यह पहल न केवल धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देगी, बल्कि चम्पावत जनपद के समग्र विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना पर मुख्य विकास अधिकारी हुए गंभीर
Next Article अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल एडीजी से मिला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

नायब सैनी
राज्यहरियाणा

मीडिया पर दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा: पंजाब सरकार पर बरसे सीएम नायब सैनी

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकत्य करने…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

सरकार चली गांव ओर जन समस्याओं का किया मौक़े पर निस्तारण

शिविर में 82 समस्याएं पंजीकृत हुई जिसमें से 14 का मौके पर ही समाधान किया गया। खटीमा। जन-जन की सरकार,…

4 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर समिति की बैठक, क्या हुए फैसले

लखनऊ। मकर संक्रांति के बाद प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी है। इसके साथ ही भाजपा की नई प्रदेश…

3 Min Read
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
राज्यहरियाणा

हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: किरोड़ा नाले पर प्रस्तावित पुल को मिली शासन स्तर से मंजूरी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password