नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा की ओर से सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में 11 से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुरादाबाद के श्रीजानकी कला मंच के करीब 60 कलाकार भव्य रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल में जुटे हैं। सभी कलाकार 9 अक्टूबर को नोएडा पहुंचेंगे।
समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार रामलीला में फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुके कलाकार भी विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे। संजीव कुमार निर्देशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। भगवान राम की भूमिका अनुज सक्सेना, लक्ष्मण रोहित सैनी, भरत जोशी पंडित, शत्रुघ्न सनी सिंह, माता सीता परी शर्मा, रावण तुषार सिंह और हनुमान की भूमिका संतोष आर्या निभाएंगे।
इसके अलावा कैकेयी कनिष्पा, सुमित्रा प्रीति, कौशल्या प्रीत ठाकुर, भगवान शंकर रोहित, केवट अनुज भारद्वाज, विभीषण कुश गुप्ता, मेघनाथ विशेष त्यागी, बाली मंजीत, राजा जनक संजीव त्यागी, सुग्रीव दीपक चौधरी, अंगद हर्ष त्यागी, विश्वामित्र संजय शर्मा, जामवंत मोनू गुप्ता, दशरथ संजीव सहित अन्य कलाकार अलग-अलग पात्रों का मंचन करेंगे।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन के दौरान दर्शकों को रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचीय प्रस्तुतीकरण देखने को मिलेगा।
11 अक्टूबर से सजेगा श्रीरामलीला महोत्सव

Leave a Comment
