संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान एवं स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर चर्चा
ग्रेटर नोएडा, 30 सितंबर 2026। भाजपा गौतमबुद्धनगर जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, ‘सेवा संकल्प अभियान’ तथा स्नातक एवं शिक्षक चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन से होती है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम जी ने आपसी समन्वय एवं निरंतर जनसंपर्क पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता सभी अभियानों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हैं।
माननीय विधायक दादरी श्री तेजपाल नागर जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क को प्राथमिकता देने की अपील की।
बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीमती महामेधा नागर जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरीश ठाकुर जी, क्षेत्रीय मंत्री श्री आयुष पंवार जी, एमएलसी एवं स्नातक प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रणीत भाटी जी, श्री रकम सिंह भाटी जी, श्री विजय भाटी जी, एमएलसी शिक्षक प्रतिनिधि श्री अविनाश शर्मा जी देवा भाटी दीपक भारद्वाज जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी वीरेन्द्र भाटी धर्मेन्द्र भाटी सतेन्द्र नागर कर्मवीर आर्य राजे कसाना अरुण प्रधान सरजीत नागर पवन रावल संजय चेची सेवानंद शर्मा विजय गौतम मनोज गर्ग गीता सागर वंदना वानखेड़े दीपक नागर महेन्द्र नागर धीर राणा मनोज मावी अर्पित तिवारी लोकेश त्यागी दिनेश भाटी सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

