jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले
उत्तर प्रदेशराज्य

‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले

News Desk
Last updated: August 3, 2026 9:45 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. इससे एक दिन पहले, यानी रविवार को इसे लेकर विधान भवन में सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राजनीतिक दलों से सदन में जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र में बातचीत ही सबसे बड़ा जरिया है. जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना चाहिए, ताकि समस्याओं का सही समाधान निकल सके.

Contents
About The AuthorNews Desk

यह बैठक विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई. 3 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र की तैयारियों को लेकर बुलाई गई इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान, सीएम योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं और जरूरतों से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने चाहिए. इन पर खुलकर चर्चा होने से लोगों की परेशानियों का समाधान निकालने में मदद मिलती है.

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में यूपी विधानसभा ने कार्यवाही चलाने का बेहतरीन तरीका पूरे देश के सामने रखा है. सभी दलों के साथ आने से ही सदन में सकारात्मक माहौल बन पाया है. इसी का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश को लेकर देश-दुनिया का नजरिया पूरी तरह बदल चुका है.

सदन को शांतिपूर्वक चलाने पर जोर

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने साफ कहा कि जब सदन में खुलकर बात होती है, तो विकास के नए रास्ते अपने आप खुलते हैं. लिहाजा, जनप्रतिनिधियों का फर्ज बनता है कि वे आम जनता के सुख-दुख और जरूरतों को पटल पर लाएं, ताकि साथ मिलकर हर समस्या का सही हल खोजा जा सके. बैठक के दौरान सत्र की कार्यवाही को बिना किसी रुकावट के चलाने पर विशेष चर्चा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से सहयोग मांगते हुए कहा कि ‘जनता के सवालों के जवाब तभी मिल पाएंगे जब सदन सही तरीके से चलेगा’.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों से सत्र के सुचारु संचालन में मदद की बात कही. 3 अगस्त से शुरू हो रहे इस मॉनसून सत्र को लेकर बुलाई गई बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, डॉ. संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से रघुराज प्रताप सिंह, निषाद पार्टी विधानमंडल दल के नेता रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आरके पटेल और राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान समेत कई नेता मौजूद रहे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी
    Next Article सावन के पावन अवसर सीएम योगी ने लिखी पाती, जल संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सहभागिता का किया आह्वान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं।…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    ऊना में बल्क ड्रग पार्क का काम तेज, अब तक ₹323 करोड़ खर्च

    शिमला। ऊना में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कुल 2071 करोड़ रुपये…

    1 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शहीद स्मारक गणतंत्र दिवस समारोह

    शहीद स्क्वाड्रन लीडर आई. एच. नक़वी को उनकी नातिन–नातियों अनाया, रयान एवं शनाया नक़वी की भावभीनी श्रद्धांजलि 77वां गणतंत्र दिवस…

    2 Min Read
    बजट सत्र
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password