jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेशराज्य

कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 3, 2026 9:33 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

दिल्ली में बिहारी के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान हुए हमले के मामले में आरोपी की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के शहपानी गांव निवासी सुमित गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमित गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिकंदराबाद नगर मंडल में मंत्री पद पर है। उधर, पुलिस आरोपी की आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जानकारी के अनुसार, घटना के समय सुमित गोस्वामी के साथ उसका साथी हैप्पी शर्मा भी बाहर कार में मौजूद था। हैप्पी शर्मा बुलंदशहर के नैथला गांव का निवासी है और उसे भाजपा के बुलंदशहर ग्रामीण मंडल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि फिलहाल यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

सुमित के भाई को भी नहीं पता

आरोपी सुमित गोस्वामी का भाई भूपेंद्र गांव शहपानी का प्रधान है। उसने बताया कि ताऊ की दो दिन पहले मौत हो गई थी। वह और सुमित दोनों गांव में ही थे। सुमित रविवार सुबह ही गाजियाबाद ऑफिस जाने के लिए कह कर घर से निकला था। उन्हें मामले की अभी जानकारी नहीं है, फिलहाल वह दिल्ली जा रहे हैं। उधर, सीओ सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने भी कहा उन्हें इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही बुलंदशहर पुलिस

दिल्ली में पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान बुलंदशहर जिले के निवासियों के रूप में होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

क्या था मामला

पप्पू यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर नुक्कड़ नाटक किया था। इसमें वह भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। इसी नाटक को लेकर विवाद पैदा हो गया था, जिस पर सफाई देने के लिए पप्पू यादव ने अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता बुलाई थी। रविवार शाम प्रेसवार्ता पप्पू यादव ने अपनी बात शुरू की, तभी सामने बैठे युवक ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। जब पप्पू यादव ने युवक से परिचय पूछा तो उसने सांसद की तरफ कुछ उछाला। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विधानमंडल मानसून सत्र आज से, छाया रहेगा चढ़ावा चोरी व पेपर लीक मामला
    Next Article ‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    जोया के नमकीन ने इंडिया एक्सपो मार्ट में बिखेरा स्वाद

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित प्रदर्शनी में जोया, अमरोहा स्थित फेमस स्वीट्स कॉर्नर ने…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन

    हरिद्वार: सोमवार यानि आज हरिद्वार में कैबिनेट बैठक होने वाली है. कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कृषि से इंडस्ट्री तक 2025 में यूपी में कहां और कितना हुआ विकास, जानें पूरी डिटेल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2025 केवल कैलंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि नीति, निर्णय और परिणामों का एक स्वर्णिम…

    10 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    UKSSSC भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम हरीश रावत से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, बाहर आकर बोले- ‘बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच’

    देहरादून: उत्तराखंड में साल 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर आज 26 सितंबर 2026 को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password