jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सावन के पावन अवसर सीएम योगी ने लिखी पाती, जल संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सहभागिता का किया आह्वान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सावन के पावन अवसर सीएम योगी ने लिखी पाती, जल संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सहभागिता का किया आह्वान
उत्तर प्रदेशराज्य

सावन के पावन अवसर सीएम योगी ने लिखी पाती, जल संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सहभागिता का किया आह्वान

News Desk
Last updated: August 3, 2026 9:55 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास शुरू होने पर प्रदेशवासियों के लिए पाती लिखी है. उन्होंने लिखा कि श्रावण लोकमंगल, श्रम-सम्मान और सामूहिकता का पावन पर्व है. शिव आराधना संयम, सेवा और समरसता का संदेश देती है. उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पावन महीने की शुभकामनाएं भी दी.

Contents
About The AuthorNews Desk

त्याग, कृतज्ञता और सह-अस्तित्व का पावन संदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाती में लिखा कि समुद्र मंथन के समय भगवान शिव का हलाहल पान सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है. उन्हें जल अर्पित करने की परंपरा उसी त्याग, कृतज्ञता और जनकल्याण के भाव की अभिव्यक्ति है. देवाधिदेव महादेव स्वयं प्रकृति दिशा के देवता हैं. उनकी जटाओं में प्रवाहित गंगा, मस्तक पर सुशोभित चंद्रमा, कंठ का सर्प, नंदी जी और उनके गण हमें प्रकृति के साथ सह अस्तित्व का संदेश देते हैं.

नई ऊर्जा का संचार: मुख्यमंत्री ने लिखा है कि, ज्येष्ठ और आषाढ़ माह के ताप के बाद जब श्रावण माह की रिमझिम धरती को स्पर्श करती है तो माटी की सोंधी सुगंध के साथ चारों ओर हरियाली छा जाती है. नदियां अपने पूर्ण सौष्ठव के साथ प्रवाहित होती हैं और मयूर का नृत्य सृष्टि के उल्लास का उद्घोष बन जाता है. यही उमंग गांव से लेकर नगरों तक जीवन में नई ऊर्जा के रूप में झलकती है.

संस्कृति और सामूहिक श्रम का प्रतीक: प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती में सीएम योगी ने कहा है कि, श्रावण में धान रोपाई के बाद सहभोज, साझा संस्कृति और सामूहिक श्रम का जीवंत प्रतीक है. श्रावण प्रकृति संरक्षण और सहअस्तित्व का संदेश देता है. जल संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल होगा. पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार है. यूपी में करीब 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए गए हैं. लखनऊ की सोसाइटी ने 50 हजार लीटर जल पुनर्भरण की पहल की है. श्रावण को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का माह बनाएं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि हर बूंद का सम्मान, हर पौधे का संरक्षण करें. प्रकृति से जितना लें, उतना उसे लौटाने का भी संकल्प लें.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘जनहित के मुद्दों पर हो चर्चा’, मानसून सत्र से पहले सीएम योगी की खास अपील, सर्वदलीय बैठक में जानें और क्या बोले
    Next Article चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए

    मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही: PMCH उपाधीक्षक पद से हटाए गए पटना/मुजफ्फरपुर, 3 जून 2025 — बिहार में…

    2 Min Read
    थल सेना दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    थल सेना दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी शुभकामनाएं

    देहरादून। थल सेना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरदिल्लीबिहारमनोरंजनराज्य

    “हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए!” – पाकिस्तानी दावों पर भारतीयों का रिएक्शन हुआ वायरल

    पाकिस्तानियों के दावों पर इंडियंस का रिएक्शन वायरल! ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर इतना झूठ फैला…

    4 Min Read
    फांसी घर
    दिल्ली

    ‘फांसी घर’ का सच: दिल्ली विधानसभा में इतिहास या भ्रम? | जानिए पूरा विवाद

    'फांसी घर' का सच: दिल्ली विधानसभा में इतिहास या भ्रम? | जानिए पूरा विवाद दिल्ली | 6 अगस्त 2025दिल्ली विधानसभा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सावन के पावन अवसर सीएम योगी ने लिखी पाती, जल संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सहभागिता का किया आह्वान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password