jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए
दिल्लीराज्य

फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 31, 2026 9:02 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पश्चिमी दिल्ली। एक ग्राहक को क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर वॉट्सऐप पर एक्सिस बैंक का फर्जी विजिटिंग कार्ड और आइडी कार्ड भेजना एक ठग को भारी पड़ गया। दस्तावेजों की जांच बैंक विजिलेंस तक पहुंची और वहां से शुरू हुई पड़ताल दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक कॉल सेंटर तक जा पहुंच गई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से आनंद एंटरप्राइजेस नाम के कार्यालय में छापा मारकर 43 महिलाओं समेत 83 लोगों को पकड़ लिया और अपने साथ डीग, राजस्थान ले गई। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्रेडिट कार्ड सेवाओं के नाम पर जुटाया जा रहा ग्राहकों का डाटा कहीं साइबर ठगों को तो नहीं बेचा जा रहा था।

ग्राहक को एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा दिया

द्वारका पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामला राजस्थान के डीग में दर्ज साइबर ठगी के मुकदमे से जुड़ा है। 20 अगस्त को एक्सिस बैंक की डीग शाखा के प्रबंधक फूल सिंह ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, आजमगढ़ निवासी आकाश राठौर ने एक ग्राहक को एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा दिया। ग्राहक ने पहचान पत्र मांगा तो आकाश ने वाट्सएप पर एक्सिस बैंक के नाम से विजिटिंग कार्ड और आईडी कार्ड भेज दिया।

ग्राहक ने दस्तावेज अपने बैंककर्मी परिचित को भेजकर सत्यता जांची। बैंक विजिलेंस की जांच में दोनों दस्तावेज फर्जी निकले। इसके बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर आकाश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला उसे यह जानकारी उत्तम नगर से संचालित एक आनंद एंटरप्राइजेस नामक कॉल सेंटर से प्राप्त हुई है।

उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में टीम दिल्ली पहुंची

जिसके बाद राजस्थान के उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में टीम दिल्ली पहुंची। यहां द्वारका साइबर पुलिस और उत्तम नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। वहां कर्मचारी और ट्रेनिंग स्टाफ समेत 83 लोग मिले, जिनमें 43 महिलाएं थीं। राजस्थान पुलिस सभी को पकड़कर अपने साथ ले गई। अब प्रत्येक की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में कार्यालय की संचालिका सलोनी मित्तल (47) ने पुलिस को बताया कि आनंद एंटरप्राइजेस का आरकेपीएल सर्विसेज के साथ टाई-अप था और आरकेपीएल का एक्सिस बैंक के साथ क्रेडिट कार्ड सेवाओं को लेकर समझौता था। इसी माध्यम से उन्हें ग्राहकों का डाटा मिल रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस कॉल सेंटर के माध्यम से ग्राहकों के मोबाइल नंबर और अन्य गुप्त विवरण कहां कहां बेचे गए हैं। साथ ही वह डाटा भी प्राप्त किया जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली के मॉल में मची अफरा-तफरी, छत पर पहुंची युवती को 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाया
    Next Article आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल-सिसोदिया संग की शांति और खुशहाली की प्रार्थना
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    यूपी दिवस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यूपी दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में 24…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ग्रेटर नोएडा: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को बांटी गई टूलकिट, पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

    आज दिनांक 17/7/2026 को विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, ग्रेटर नोएडा में भगवान विश्वकर्मा जी के…

    1 Min Read
    किच्छा
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के निर्देश पर किच्छा में जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभ सुनिश्चित

    किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट की अध्यक्षता में न्याय…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू, CWC बैठक में होंगे शामिल; मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से चर्चा संभव

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। खराब मौसम के कारण वह…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password