jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं
उत्तराखंडराज्य

शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 9:27 am
Tripty Srivastava
Share
शिविर
SHARE

विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारियां।

किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में न्याय पंचायत दरऊ के राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ में भव्य बहुद्देशीय शिविर व विशेष तहसील दिवस आयोजित हुआ ।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,दर्जा मंत्री खतीब अहमद व ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आप द्वारा चुनी सरकार आप ही के द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करने आ रही है इसलिए शिविरों का जागरुक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जन जन के द्वार शिविर लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने व समस्याओं का समाधान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त किया।

शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किए गए व अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित भी किया गया। शिविर में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टूल किट, व्हील चेयर, महालक्ष्मी किट व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शिविर में 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच कर मरीजों को द्वारा भी वितरित की गई।

शिविर में 2591 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।शिविर में 109 शिकायतें/ मांगे प्राप्त हुईं जिसमें से 63 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1535 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण,दावा वितरण, 57आयुषमान कार्ड , 28 बच्चों का टीकाकरण किया गया। होम्योपैथिक द्वारा 94,आयुर्वेद यूनानी द्वारा 89 लोगों का स्वस्थ परीक्षण कर दावा वितरण किया गया।

शिविर में 05 विरासतन तथा 31 स्थायी निवास प्रमाण पत्र,13 जाति प्रमाण पत्र, 23 आय प्रमाण पत्र,02 उत्तरजीवी,09 चरित्र, 06 परिवार रजिस्टर नक़ल,17 शौचालय आवेदन,15 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट,10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,05 बच्चों का अन्नप्राशन, 05 नंदा गौरा योजना आवेदन, 04 पी एम मातृ वंदन योजना, 04 शादी अनुदान चेक,02 दिव्यांग व्हील चेयर, 45 विभिन्न पेंशन, 04 सहायक उपकरण वितरण ,शिक्षा विभाग द्वारा 44 छात्राओं को साइकिल चेक, कृषि विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को कृषि उपकरण खरीद अनुदान चैक, 04 समूहों को 03 लाख के चैक, 06 परिवार रजिस्टर प्रमाण पत्र तथा 12 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। श्रम विभाग द्वारा 23 श्रम कार्ड बनाए,13 लाभार्थियों को टूल कीट व कंबल,पूर्ति विभाग द्वारा 106 लोगो को लाभांवित किया गया।

शिविर में 59 आधार कार्ड अपग्रेड व नए बनाए गए। सेवायोजन विभाग द्वारा 23 लोगों को, पर्यटन विभाग द्वारा 08, वनविभाग 10, उद्योग द्वारा 10, श्रम कार्ड विभाग 24 लोगो को जानकारियां दी गई।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शिविर में काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया है और प्रशासन के भी सभी अधिकारी मौजूद है। शिविर में काफी संख्या शिकायतें आई है, जिनमें से अधिकांश का अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया है और जो शिकायतें रह गई है, उनको भी संबंधित विभाग को भेज कर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिती दर्शाती है कि लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है।

शिविर में दर्जा मंत्री खतीब अहमद, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र बागवानी,प्रधान दरऊ गफ्फार खान,मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम,गोल्डी गोराया, रवि कांत वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उपजिलाधिकारी गौरव पांडेय,परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी,नोडल अधिकारी/सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सी पी कोठारी,मुख्य कृषि अधिकारी वी के एस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल,ईई सिंचाई बी एस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, पेयजल सुनील जोशी, लोनिवि गजेन्द्र सिंह,समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नंदिता तोमर, डी पीओ मुकुल चौधरी,खंड विकास अधिकारी असित आनन्द,सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article घुघुतिया त्योहार घुघुतिया त्योहार में वेटलैंड एवं फिन्स बाया (बुनकर पक्षी) संरक्षण पर जोर, संजय वन में भव्य आयोजन
Next Article परियोजनाओं हरियाणा में बड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य, डीपीआर और ठेकेदारों की जानकारी उपलब्ध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

किरंदुल–बचेली में बीटीओए पर उठे सवाल: स्वरोज़गार से “मोनोपॉली” तक की कहानी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी

किरंदुल–बचेली, छत्तीसगढ़ | 08 मार्च 2026 दक्षिण बस्तर के किरंदुल–बचेली लौह अयस्क उत्पादन क्षेत्र में संचालित बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन…

5 Min Read
भर्तियों में रोस्टर
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

राम मंदिर पर सीएम योगी का बयान: ‘आस्था को अंधविश्वास कहने वाले नोएडा जाने से डरते थे’

लखनऊ | 19 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राम मंदिर और आस्था को लेकर बड़ा बयान…

3 Min Read
छात्रवृत्ति
उत्तर प्रदेशराज्य

छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम पिछड़ा…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

रोटो पंप्स लिमिटेड ने अगले स्तर के विनिर्माण बुनियादी ढांचे और ‘पी’ रेंज कॉम्पैक्ट पंपों का अनावरण किया।

नोएडा, भारत - १६ अप्रैल, २०२५: रोटी पंप्स लिमिटेड (बीएसई: 517500, एनएसई: रोटो), एक अग्रणी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी और पांच…

6 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password